IMA and Eye-Q Jointly Organized in Rewari: हरियाणा के रेवाड़ी के किंग्स क्लब में गुरुवार शाम को आंखों के इलाज से जुड़े एक मेडिकल सेमिनार का आयोजन किया गया। यह प्रोग्राम एडवांस टेक्नोलॉजी पर बेस्ड एक स्पेशल मेडिकल सेमिनार था, जिसका टाइटल ‘मानसून ऑप्थाक्वेस्ट 2025’ था। इस कार्यक्रम का आयोजन Eye-Q Eye Hospital और IMA रेवाड़ी के संयुक्त सहयोग से किया गया था। इसका उद्देश्य अलग-अलग मेडिकल सेक्टर से जुड़े डॉक्टरों को आंखों की बीमारी की बेहतर जांच, इलाज और केयर से अवगत कराना था।
सेमिनार में शामिल हुए 150 से अधिक डॉक्टर
इस कार्यक्रम में रेवाड़ी समेत आसपास के कई जिलों से 150 से अधिक डॉक्टरों ने इस सेमिनार में भाग लिया। Eye-Q हॉस्पिटल के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञों ने सेमिनार में हिस्सा लेने वाले डॉक्टरों को रेटिना सर्जरी, विजन करेक्शन, ग्लूकोमा, जटिल मोतियाबिंद और IOL (आंखों के लेंस) जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी की जानकारी शेयर की।
क्या है IOL का नया मेथड?
इस कार्यक्रम में Eye-Q के चीफ मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अजय शर्मा ने IOL चुने गए नए मेथड की विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही एसोसिएट रीजनल मेडिकल डायरेक्टर डॉ. गौतम यादव ने बच्चों की आंखों में पाई जाने वाली कमियों और उनसे जुड़ी मिसकंसेप्शन पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान डॉ. दीपेन्द्र वी. सिंह ने बीते दो दशकों में रेटिना सर्जरी में आई क्रांतिकारी प्रगति का विश्लेषण प्रस्तुत किया।
जटिल मोतियाबिंद पर डॉक्टरों ने क्या कहा?
डॉ. मैनक भट्टाचार्य ने ग्लूकोमा के इलाज में हो रहे बदलावों को साझा किया, जबकि डॉ. अभिनव सिंसिनवार ने जटिल मोतियाबिंद मामलों में अपनाई जा रही नवीनतम सर्जिकल तकनीकों की जानकारी दी। इस आयोजन का उद्देश्य उन डॉक्टरों में आंखों से जुड़ी बारीक समझ विकसित करना था जो अन्य चिकित्सा विशेषज्ञता रखते हैं। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि आंखों की नियमित जांच किस तरह अन्य बीमारियों की शुरुआती पहचान में मददगार हो सकती है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के MAIDS में एडवांस AI डिवाइस ‘ScanOair’ का शुभारंभ, स्मार्ट होगी हेल्थ सर्विस
कार्यक्रम के आखिर में सवाल जवाब का सत्र भी रखा गया, जहां डॉक्टरों ने आंखों के इलाज से जुड़े अपने सवाल विशेषज्ञों से किए और उनका जवाब पाया। इस मौके पर IMA रेवाड़ी के अध्यक्ष डॉ. दीपक शर्मा और सचिव डॉ. मनीष तनेजा भी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
पंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
59 mins agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
3 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
4 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
6 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines