Jagmalwali Dera Sirsa Dispute: हरियाणा के सिरसा के कालांवली में जगमालवाली डेरा मुखी के निधन के बाद गद्दी को लेकर विवाद सामने आया है। इसके बाद प्रशासन ने बुधवार शाम 5 बजे से लेकर गुरुवार रात 12 बजे तक इंटरनेट बंद कर दिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही डेरा जगमालवाली के डेरा प्रमुख महाराज बहादुर चंद वकील का निधन हुआ था। इसके बाद गद्दी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था।
सिरसा में आज डेरा प्रमुख की पगड़ी की रस्म होने जा रही है। ऐसे में बड़े स्तर पुलिस की तैनाती की गई है। मामले में हरियाणा के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी ने कहा कि सिरसा के डीसी को पत्र लिखकर इंटरनेट बंद करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। डेरा जगमालवाली के संत वकील साहब का 1 अगस्त को निधन हो गया था। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को डेरा स्थल पर लाया गया। तब से ही गद्दी को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों मे फायरिंग भी हो गई।
इन दो पक्षों में विवाद
डेरा प्रमुख महाराज के निधन के बाद डेरे के मुख्य सेवक सूफी गायक महात्मा बीरेंद्र सिंह गद्दी पर वसीयत के आधार पर अपना दावा ठोक रहे हैं। वहींए डेरामुखी के गांव के पड़ोसी अमर सिंह वसीयत और उनकी मौत को संदिग्ध मान रहे हैं। यह दोनों पक्ष आमने-सामने हैं।
ये भी पढ़ेंः Video : महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव हार जाएगी भाजपा? क्या कहता है एक्सपर्ट का एनालिसिस
वसीयत के अनुसार महात्मा बीरेंद्र असली उत्तराधिकारी
दूसरे पक्ष में महात्मा बीरेंद्र सिंह से जुड़े शमशेर सिंह लहरी ने कहा कि डेरा प्रमुख ने बिना किसी के दबाव में डेरे की वसीयत डेढ़ साल पहले ही महात्मा बीरेंद्र सिंह सिंह के नाम की थी। वसीयत के अनुसार महात्मा बीरेंद्र ही डेरे के उत्तराधिकारी हैं। हालांकि, पहला पक्ष इन्हें उत्तराधिकारी मानने को तैयार नहीं है। वरिंदर महात्मा ने कल प्रेस कांफ्रेंस करके पूरे विवाद पर कहीं ना कहीं विराम लगाते नजर आए। उन्होंने कहा कि वह डेरे की गद्दी पर तब तक नहीं बैठेंगे जब तक पूरी जांच नहीं हो जाती। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डेरे के साथ-साथ संगत को भी मेरे पर विश्वास होना चाहिए। वरिंदर महात्मा ने कहा कि उनके ऊपर लगे सभी आरोप निराधार है।
ये भी पढ़ेंः Hotspot ऑन न करने पर खोया आपा, पत्नी की गला काटकर हत्या; फिर बचने के लिए रचा ये ड्रामा
संबंधित खबरें
दोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप; एक महीने तक परिवार को नहीं बताया
1 day agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे; जानें क्या है महाबैठक का एजेंडा
1 day agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
5 days agoगैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, 4 बच्चों की मां कंबोडियाई गर्लफ्रेंड संग लेगा 7 फेरे
10 days agoहरियाणा में आवारा मवेशियों के लिए चार ‘गौ वन’, 70 हजार गायों को आश्रय देने की तैयारी
12 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले कौन हैं लाल चंद गोदारा? अब Phd की तैयारी में जुटे
14 days agoपैसे खर्च किए बिना मिलेगा iPhone! 22 सितंबर को इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री फोन
15 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoफरीदाबाद में बंदूक के बल पर किडनैप, सात दिन तक बनाकर रखा बंधक; दो अरेस्ट
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines