हरियाणा के सीनियर पुलिस अधिकारी ADGP वाई पूरन कुमार ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. उनके इस कदम से प्रशासन में हड़कंप मच गया है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. यह घटना सेक्टर 11 में हुई. वहीं खबर है कि उनकी पत्नी भी घर पर मौजूद नहीं थी. पत्नी भी एक आईएएस अधिकारी हैं और इस वक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ जापान दौरे पर गई हुई हैं.
वाई पूरन कुमार जिन्होंने आज अपने घर के अंदर आत्महत्या कर ली. चंडीगढ़ की पुलिस फोरेंसिक की टीम के साथ जांच में जुटी हुई है. वाई पूरन कुमार का रोहतक की जेल के ट्रेनिंग कॉलेज में ट्रांसफर हुआ था, तब से वो छुट्टी पर थे और आज छुट्टी का आखिरी दिन था. पुलिस जांच कर रही है आखिरी ऐसी क्या स्थिति उनके सामने आ गई थी कि उन्होंने आत्महत्या कर ली.
जापान के दौरे पर आईपीएस की पत्नी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान दौर पर हैं. उनके प्रतिनिधिमंडल में वाई पूरन कुमार की पत्नी भी शामिल थी. माना जा रहा है कि वह कल वह स्वदेश वापस लौट सकती हैं.
अमनीत पी कुमार 2001 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. उनके पति भी 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी थे. दोनों की मुलाकात LBSNAA में ट्रेनिंग के दौरान हुई थी. अमनीत पी.कुमार फिलहाल हरियाणा सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर की कमिश्नर और सेक्रेटरी के तौर तैनात हैं.
चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि हमें दोपहर करीब 1:30 बजे सेक्टर 11 पुलिस स्टेशन में गोलीबारी की सूचना मिली. जब हम यहां पहुंचे तो पता चला कि आत्महत्या की सूचना मिली. आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार का शव उनके आवास पर मिला. सीएफएसएल टीम मौके पर पहुँच गई है और जांच जारी है. पोस्टमार्टम के बाद और जानकारी सामने आएगी.
यह भी पढ़ें: कौन थे सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन सिंह? जिनका 29 सितंबर को हुआ था ट्रांसफर, पत्नी भी हैं IAS अधिकारी
आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार का शव उनके आवास पर मिलने पर चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा, “शव को शवगृह में रखवा दिया गया है. उनके सिर में चोट लगी थी।.सीएफएसएल टीम शव को जब्त कर रही है. जांच दल और एसएचओ यहां मौजूद हैं.
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
6 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
8 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines