Himani Narwal Murder : हरियाणा के रोहतक में हिमानी नरवाल हत्याकांड से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने दावा किया है कि उसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि 27-28 फरवरी को दोनों साथ में थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर बहस हुई और फिर हिमानी के दोस्त सचिन ने उसकी हत्या कर दी।पुलिस ने सचिन की पहली फोटो भी जारी की है।
सामने आए एक फोटो में दिखाई दे रहा है कि सचिन पुलिस वालों की गिरफ्त में खड़ा है। एक अन्य वीडियो में वह पुलिस वालों के साथ लंगड़ाते हुए चल रहा है, जबकि उसके चेहरे पर काला कपड़ा लगा हुआ है। तस्वीरों में वह सफेद रंग की टी-शर्ट, लोअर और चप्पल पहने हुए है। उसके हाथों में हथकड़ी लगी हुई है।
पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया था कि आरोपी सचिन झज्जर में मोबाइल की दुकान चलाता है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी और हिमानी की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और वह उसके घर अक्सर आता-जाता रहता था। हिमानी विजय नगर, रोहतक में अकेली रहती थी।
पुलिस के अनुसार, 27 फरवरी को सचिन हिमानी के घर आया और किसी बात को लेकर उनका झगड़ा हुआ। इसके बाद सचिन ने मोबाइल चार्जर केबल की मदद से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद गहने, फोन, लैपटॉप को अपनी दुकान पर लाकर रख लिया और शव को सूटकेस में भरकर सांपला बस स्टैंड के पास झाड़ियों में फेंक दिया।
पुलिस को चाहिए इन सवालों के जवाब
पुलिस आरोपी से की सवालों पूछने वाले हैं। जिनमें ये सवाल भी शामिल हैं कि आखिर ऐसी क्या स्थिति आ गई थी कि सचिन ने हिमानी को मारने का फैसला कर लिया? क्या दोनों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था? क्या हिमानी सच में सचिन को ब्लैक मेल कर रही थी? इस घटना को अंजाम देने में किस-किस ने हिमानी का साथ दिया था?
संबंधित खबरें
'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
2 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
1 day agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
3 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
7 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
7 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
7 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
8 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
8 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
9 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines