Haryanvi Model Sheetal Murder: हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा कस्बे में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की हत्या हो गई है। अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर शीतल को मौत के घाट उतारा। शीतल का शव बीती शाम गांव खांडा के नजदीक रिलायंस नहर से बरामद हुआ था। उसके हाथ और गर्दन पर तेजधार हथियार से वार के निशान मिले हैं। उसके हाथ और छाती पर बने टैटू से शव की शिनाख्त आज सोमवार सुबह मॉडल शीतल के रूप में हुई। मृतका शीतल पानीपत की रहने वाली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। खरखौदा थाना प्रभारी प्रेम सिंह हत्याकांड की जांच कर रहे हैं। प्रेम प्रसंग में हत्या का शक परिवार की ओर से जताया गया है।
यह भी पढ़ें:एअर इंडिया की फ्लाइट में आई खराबी, हांगकांग से दिल्ली आ रहे बोइंग प्लेन को लौटाया वापस
शूटिंग के लिए निकली थी घर से
सोनीपत ACP हेडक्वार्टर अजीत सिंह ने बताया कि शीतल 14 जून से लापता था। उसकी बहन नेहा ने पानीपत की उरलाना कलां पुलिस चौकी में उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट लिखवाई थी। नेहा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि शीतल 14 जून को शूटिंग पर गांव अहर में जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन जब वह वापस नहीं आई तो उसने पुलिस को शिकायत दी। शीतल के लिए सर्च ऑपरेशन के बीच सोनीपत पुलिस को दिल्ली की पैरलल नहर में एक कार डूबने की खबर मिली।
कार में सवार युवकों को लोगों ने बचा लिया था। कार को पुलिस ने क्रेन की मदद से नहर से निकलवाया। शीतल के परिजनों का कहना है कि नहर में डूबने से बचाया गया युवक सुनील शीतल का बॉयफ्रेंड है। ऐसे में उन्होंने शक जताया है कि सुनील ने ही शीतल की हत्या की होगी। हादसा दिखाने के लिए कार नहर में गिरा दी होगी। अब पुलिस इस एंगल से भी केस की जांच कर रही है, क्योंकि पुलिस को शीतल के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इसलिए पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
यह भी पढ़ें:पैसेंजर ट्रेन के कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा तफरी, महाराष्ट्र के पुणे में हुआ हादसा
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
6 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
7 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines