Haryanas major accident: हरियाणा में विभत्स हादसा हुआ है। पलवल-सोहना मार्ग पर रविवार रात को हुए हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई। ऑटो और कार की भीषण टक्कर के बाद यहां पर चीख पुकार मच गई। 11 लोगों को चोटें लगी हैं, जिसमें एक 4 साल का बच्चा भी है।
बताया जा रहा है कि सभी घायल और मृतक नूंह के रहने वाले थे। ऑटो में सवार लोग पलवल जिले के गांव चिरवाड़ी में अपने रिश्तेदार के यहां से शोक व्यक्त करके लौट रहे थे। गदपुरी थाना पुलिस को जैसे ही हादसे की सूचना मिली, वह पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ ऑटो वाले की शिकायत पर केस दर्ज किया है। सभी शव पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
चारों महिलाओं के शव परिजनों को सौंपे
गदपुरी थाना प्रभारी राजबीर की ओर से पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि नूंह के कालियाका गांव का रहने वाला अजय ऑटो चलाने का काम करता है। 24 सिंतबर को कालियाका गांव से वह चिरवाड़ी गांव के लिए ऑटो को बुकिंग पर लेकर गया था। कार के साथ हुई टक्कर में कैलाशी (30), अंगूरी (68), पुष्पा (26), बबीता (45), हेमा (32), सविता (40), ललिता (36), राकेश (25), वीरेंद्र (48) व प्रवेश (4) गुलकंदी (70), रामवती (65), गीता(35), राजबाला (35) को चोटें लगी थीं। लेकिन बाद में चार महिलाओं गुलकंदी, रामवती, अंगूरी और कैलाशी ने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें-126 साल पहले नहीं था एक भी सिख, आज इंडिया से ज्यादा एमपी; कनाडा के खालिस्तानियों का गढ़ बनने की कहानी
आरोपी चालक मौके से फरार
सभी लोग जैसे ही शोक व्यक्त करने के बाद वापसी में सोहना मार्ग पर चढ़े, घुघेरा गांव के पास हनुमान मंदिर पहुंचते ही कार ने टक्कर मार दी। आरोपी कार चालक गलत दिशा से आ रहा था। जिसके बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो दूर सड़क किनारे जा गिरा। इसके बाद आरोपी चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि अभी कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ऑटो चालक की तलाश कर रही है।
संबंधित खबरें
फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के पूर्व अफसर की हत्या, बल्लभगढ़ से आरोपी पकड़ा
3 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
2 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
3 days agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
4 days agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
5 days agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
6 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines