Haryana Khap Panchayat Love Marriage Live In Decision : दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में लिव-इन में रहने वाले युवक-युवतियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। लिव-इन रिलेशनशिप यानी शादी बगैर एक घर में साथ रहने पर बार-बार सवाल उठते रहे हैं। पिछले एक साल के दौरान इसको लेकर समाजशास्त्रियों के अलावा सामाजिक संगठन भी कई बार चिंता जता चुके हैं।
इस बीच श्रद्धा वालकर समेत कई लिव लिव-इन पार्टनर की हत्याओं के मामलों ने खाप पंचायतों को इस पर विचार करने के लिए मजबूर कर दिया है। बताया जा रहा है कि आगामी 10 सितंबर को जींद में आयोजित महापंचायत में अहम फैसले लिए जाएंगे। इस महापंचायत में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के लिए पैरेंट्स की सहमति जरूरी करने संबंधी निर्णय समेत अन्य मुद्दों पर भी विचार किया जाएगा।
लव मैरिज से पहले लेनी होगी पैरेंट्स की मंजूरी
जींद जिले के बांगर इलाके में शनिवार को खापों की अहम बैठक हुई थी। इसमें लव मैरिज और लिव-इन को लेकर चिंता जताई गई। इस मौके पर यह भी ऐलान किया गया कि जिले के ही जलालपुर काला गांव में एक महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसमें लव मैरिज से पहले और लिव-इन में रहने के लिए माता-पिता की अनुमति को अनिवार्य किया जाए या नहीं? इस पर गहन विचार- विमर्श किया जाएगा।
वो 8 लोग, जिन्हें वन नेशन वन इलेक्शन की कमेटी में किया गया शामिल, पूर्व राष्ट्रपति बने अध्यक्ष
यहां पर बता दें कि यहां तक नियम-कानून की बात है तो सुप्रीम कोर्ट के अनुसार देश में लिव इन रिलेशनशिप जायज है। इसके अंतर्गत दो बालिग लोग लिव इन रिलेशन में रह सकते हैं। इस तरह बालिग लोग मर्जी से शादी भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
Haryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
1 day agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
4 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
4 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
5 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
8 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
13 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
15 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
17 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
18 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines