हरियाणा के IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार ने अपने घर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. जिस वक्त यह घटना हुई, IPS अकेले घर पर थे और उनकी पत्नी CM सैनी के प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान दौरे पर गई हुई थीं. परिवार की तरफ से कई वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. परिवार के आरोपों के बाद प्रशासन की तरफ से रोहतक के SP पर कार्रवाई की गई है. हालांकि परिवार अभी भी अपनी मांगों को लेकर अड़ा हुआ है. परिवार DGP समेत SP रोहतक की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है. परिवार का कहना है कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, तब तक पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाएगा.
रोहतक SP को हटा दिया गया है, लेकिन परिवार सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है. परिवार का कहना है कि सरकार द्वारा संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई है. पहले SP रोहतक और DGP हरियाणा शत्रुजीत कपूर का निलंबन और गिरफ्तारी के बाद ही पोस्टमार्टम के लिए परिवार सहमति देगा और अंतिम संस्कार किया जाएगा.
परिवार का कहना है कि SP रोहतक को केवल हटाने से काम नहीं होगा, उसे निलंबित करके गिरफ्तार किया जाए. हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन चीजों को उलझा रहे हैं. परिवार की तरफ से ऐलान किया गया है कि पंचकूला सेक्टर 02 के वाल्मीकि भवन गुरुद्वारा में हम सभी वर्गों के लोगों और 36 बिरादरी को वहां कल (12/10/2025) इकट्ठा होने की अपील करते हैं. वहां Y. Puran के इंसाफ के लिए महापंचायत की जाएगी. 31 सदस्यीय टीम और परिवार का फैसला आखिरी फैसला होगा.
सीएम बोले- दोषी को छोड़ेंगे नहीं
वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फिर से दोहराया है कि दोषी कितना ही प्रभावशाली व्यक्ति क्यों ना हो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. पंचकूला में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दौरान आईपीएस अधिकारी वाई पूरन सिंह के निधन पर शोक जताया गया और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई.
सीएम ने इसे एक दुखद घटना बताते हुए कहा कि जैसे ही जापान में आईपीएस अधिकारी वाई पूरन सिंह के निधन की सूचना मिली, हमने उनकी पत्नी का ढांढस बंधाया और अधिकारियों को उनके साथ घर भेजा. हमारी सरकार इस मामले की पूरी जांच कराएगी. अगर किसी व्यक्ति को कोई तंग करेगा तो हम उसे बख्सेंगे नहीं. विपक्ष को ऐसे मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए.
सीएम ने कहा कि परिवार के साथ अन्याय हुआ है तो न्याय देने का काम हमारी सरकार करेगी.
संबंधित खबरें
'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
2 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
1 day agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
3 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
7 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
7 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
7 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
8 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
8 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
9 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines