Haryana Congress Candidate First List: कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 31 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। कांग्रेस ने बीजेपी के बगावत जैसे हालात से बचने के लिए सेफ गेम खेला है। इसके लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी 4 बैठक हुईं। वहीं 3 मीटिंग केंद्रीय चुनाव समिति की भी हुईं। हालांकि इससे पहले यह दावा किया जा रहा था कि कांग्रेस 55 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि कांग्रेस ने जंबो लिस्ट की बजाय 31 उम्मीदवारों की लिस्ट ही क्यों जारी की?
कांग्रेस की पहली लिस्ट में 28 नाम तो वे ही हैं जो पहले विधायक थे। इनके टिकट पहले से तय थे, इनकी सीटों पर कोई दूसरा बड़ा दावेदार भी नहीं था। पार्टी ने सिर्फ 3 सीटों पर चेहरे बदले हैं। कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व ने इस लिस्ट के जरिए सभी गुटों को साधने की कोशिश की। कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के 24 और कुमारी शैलजा के चारों विधायकों को टिकट दी हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादवके बेटे चिरंजीव राव को भी टिकट दी है। पार्टी ने नूंह हिंसा केस में फंसे चारों विधायकों और दूसरे दलों से आए 2 नेताओं को भी टिकट दी हैं।
जाटों की बीजेपी से नाराजगी भुनाने की कोशिश
कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 9 टिकट जाट समुदाय से आने वाले नेताओं को दी है। कांग्रेस ने गढ़ी-सांपला किलोई से भूपेंद्र हुड्डा, जुलाना से विनेश फोगाट और गोहाना से जगबीर मलिक को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में 9 जाटों को टिकट देकर इस वर्ग की भाजपा के प्रति नाराजगी को पूरी तरह भुनाने की कोशिश की है।
दलित-ओबीसी को भी साधा
कांग्रेस ने 9 टिकट एससी समुदाय को दी। होडल से चुनाव हार चुके प्रदेश अध्यक्ष उदयभान को फिर से प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने एससी रिजर्व सीटें सिरसा और अंबाला में जीत दर्ज की थी। बता दें कि प्रदेश की 90 में से 17 सीटें एससी के लिए रिजर्व है। इसके अलावा पार्टी ने 4 ओबीसी चेहरों पर भी दांव खेला है। कांग्रेस ने रेवाड़ी से चिरंजीव राव, रादौर से बिशन लाल सैनी, महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह और सोनीपत से सुरेंद्र पंवार को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में ओबीसी और दलितों को टिकट देकर बीजेपी की नाॅन जाट पाॅलिटिक्स रणनीति की हवा निकालने की कोशिश की है।
ये भी पढ़ेंः बजरंग पूनिया कहां से लड़ेंगे चुनाव? कांग्रेस जाॅइन करते ही बने किसान कांग्रेस के चेयरमैन
पहली लिस्ट में 3 मुस्लिमों पर खेला दांव
इसके साथ ही कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 3 मुस्लिम चेहरों पर भी दांव चला है। फिरोजपुर झिरका से मामन खान, पुन्हाना से मोहम्मद इलियास और नूंह से आफताब अहमद शामिल हैं। जबकि बीजेपी की 67 उम्मीदवारों की लिस्ट में एक भी मुस्लिम नहीं हैं। इसके अलावा पार्टी ने पंजाबी, सिख और ब्राह्मण चेहरों को भी पहली लिस्ट में तवज्जो दी है।
ये भी पढ़ेंः ‘जुलाना से विनेश फोगाट चुनाव जीतेंगी या नहीं’, बृजभूषण सिंह का आया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
बचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
1 day agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
5 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
5 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
5 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
6 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
7 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
7 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
7 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
10 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines