Haryana Assembly Elections: सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा ने पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के बीजेपी में शामिल होने के न्योते पर रिएक्शन दिया है। शैलजा ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा कि उनकी रगों में कांग्रेस का खून है। कांग्रेस पार्टी से नाराजगी नहीं है। क्या करना है? ये सब वे और कांग्रेस ही देखेंगी। उनको नसीहत देने की जरूरत नहीं है। शैलजा ने कहा कि कुछ बातें अंदरूनी होती हैं। हरियाणा में आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। जिसमें उनका भी अहम योगदान होगा।
शैलजा को लेकर पिछले कुछ दिन से कहा जा रहा था कि वे प्रचार से दूरी बना चुकी हैं। जो दिल्ली में अपने वर्करों से मिल रही हैं। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री और पूर्व सीएम मनोहर लाल का बयान सामने आया था। उन्होंने शैलजा को बीजेपी में आने का ऑफर दिया था। कांग्रेस में उनका अपमान होने का आरोप लगाते हुए खट्टर ने कहा था कि बीजेपी में उनको पूरा सम्मान दिया जाएगा।
कुमारी शैलजा ने अब साफ कर दिया है कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर सीएम कौन होगा? कांग्रेस हाईकमान ही यह तय करेगा। उन्होंने बीजेपी नेताओं को लेकर कहा कि उनका काफी लंबा राजनीतिक जीवन रहा है। जो लोग मुझे नसीहत दे रहे हैं, टिप्पणी कर रहे हैं, मुझे अपना रास्ता पता है। मेरी पार्टी ही मेरा रास्ता तय करती है। मुझे नसीहत की जरूरत नहीं है। लोगों के बीच बेवजह के बयान देकर भ्रम फैलाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:HOT सीट अंबाला कैंट… खुद को CM फेस बताने वाले अनिल विज की राह आसान नहीं, गुटबाजी से किसे फायदा?
कुछ लोग कह रहे हैं कि वे (शैलजा) 25 सितंबर को बीजेपी में जा रही हैं। ये खबर कहां से निकली? वे सोच भी नहीं सकती। उनकी रगों में कांग्रेस का खून है। वे अपने पिता की तरह तिरंगे में लिपटकर ही जाएंगी। पार्टी छोड़ने के बारे में सोच भी नहीं सकती। मेरा मेरी पार्टी और नेता के प्रति यही कमिटमेंट है।
यह भी पढ़ें:HOT सीट हिसार में कांटे का मुकाबला, देश की सबसे अमीर महिला के मैदान में आने से कितने बदले समीकरण?
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
12 hrs agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
2 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
3 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
6 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
9 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
9 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
13 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
18 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines