हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

गुरुग्राम में 5 दिन का नवजात मिलने से सनसनी, पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

गुरुग्राम: इफको चौक पर मंगलवार को पांच दिन का नवजात मिलने से सनसनी फैल गई। नवजात फुटपाथ पर पड़ा मिला था। बच्चे और उसे छोड़कर जाने वाले की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाल रही है।

बच्चे की हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में भर्ती 

पुलिस के अनुसार नवजात बच्चे को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर है। वह डॉक्टरों की निगरानी में है। जानकारी के मुताबिक अमोल त्यागी ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी थी। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई है।

पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर रही 

अमोल गुरुग्राम में निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह राजस्थान से गुरुग्राम आया था। इस दौरान इफको चौक पर फुटपाथ के पास उसने नवजात को पड़ा हुआ देखा। गुरुग्राम सेक्टर-17/18 थाना प्रभारी हरकेश ने कहा कि मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें