Gurugram Hit and Run Case : दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सेक्टर 46 में 25 साल के प्रॉपर्टी डीलर ने एक महिला को टक्कर मार दी। हर दिन की तरह रविवार को भी सतबीर सिंह अपनी पत्नी आदेश कौर के साथ मॉर्निंग वॉक पर गए थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला कोमा में चली गईं। महिला का नाम आदेश कौर है और उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वह अभी एक प्राइवेट अस्पताल के ICU में भर्ती हैं। उनके पति सतबीर सिंह को भी चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं, पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला हिट एंड रन का है। प्रॉपर्टी डीलर स्कॉर्पियो गाड़ी चला रहा था।
10 वर्षों से गुरुद्वारे में रह रहा परिवार
सतबीर ने बताया कि वह मॉर्निंग वॉक के बाद अपनी पत्नी के साथ सेक्टर 46 स्थित गुरुद्वारे में लौट रहे थे। इसी दौरान यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि वे अपने तीन बच्चों के साथ लगभग 10 वर्षों से गुरुद्वारे में रह रहे हैं। सतबीर ने अधिकारियों से आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की अपील की। सतबीर गुरुद्वारे की कीर्तन टीम में तबला बजाते हैं और उनकी पत्नी भी वहीं काम करती हैं। सतबीर ने कहा कि आरोपी की लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण, मेरे तीन छोटे बच्चों और मुझे परेशानी उठानी पड़ रही है। जानकारी के मुताबिक, सतबीर सिंह मूल रूप से यूपी के बिजनौर के रहने वाले हैं। गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों ने भी आदेश कौर की हालत को बेहद गंभीर बताया है। उन्होंने बताया कि आदेश कौर के ब्रेन की सर्जरी हुई है, लेकिन कोई सुधार नहीं है। डॉक्टर ने बताया है कि उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है और वो वेंटिलेटर पर हैं।
गुरुद्वारा कमिटी करेगी मदद
गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे परिवार को हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें बताया गया कि आरोपी ने दंपति को टक्कर मारने के बाद यू-टर्न लिया और झारसा की तरफ भाग गया। सतबीर और आदेश के तीन बच्चे हैं। 19 साल की बेटी, 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 साल की बेटी और 10 साल का बेटा जो स्कूल में पढ़ता है। इन सभी को हमारी गुरुद्वारा कमेटी हर संभव मदद करेगी।
चंडीगढ़ से लौट रहा था आरोपी
पुलिस ने बताया कि चिराग ठाकरान नाम के 25 वर्षीय युवक ने अपने दोस्त कन्हैया सैनी से कुछ दिनों के लिए स्कॉर्पियो उधार ली थी। वह चंडीगढ़ गया था। सेक्टर 50 पुलिस स्टेशन के हेड कांस्टेबल पूरन मल ने बताया, ‘रविवार सुबह वह अपने दोस्तों को उनके घर छोड़कर चंडीगढ़ से लौट रहा था। वापसी में यह हादसा हुआ। चिराग ने कहा कि उसे थोड़ी देर के लिए झपकी आ गई थी, जिससे उसकी स्कॉर्पियो दंपति से टकरा गई। आरोपी चिराग झारसा का रहने वाला है।
सेक्टर 46 के पास हुई घटना
पुलिस ने बताया कि सतबीर सिंह अपनी पत्नी आदेश कौर के साथ रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। दुर्घटना झारसा पुलिस चौकी के पास सेक्टर 46 के गेट नंबर 2 पर हुई। आस-पास के लोग तुरंत दंपति को नजदीक के प्राइवेट अस्पताल ले गए। सतबीर सिंह ने बताया, ‘मेरे पैर, पीठ, सिर और हाथों में चोटें आई हैं। मेरी पत्नी कोमा में है।’ स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अस्पताल पहुंची और सतबीर सिंह की शिकायत पर रविवार शाम को मामला दर्ज कर लिया गया। चिराग पर भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 125 (क) (जीवन को खतरे में डालने वाले कृत्य से चोट पहुंचाना) और 281 (लापरवाही से गाड़ी चलाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
5 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
6 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
9 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
12 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
12 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
13 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
16 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
21 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines