Punjab Governor Gulab Chand Kataria Statement : हरियाणा के गुरुग्राम में अहिंसा विश्व भारती संस्था द्वारा नवनिर्मित भारत के प्रथम विश्व शांति केंद्र का उद्घाटन समारोह और विराट संत सम्मेलन हुआ। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने विश्व शांति केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं, आरएसएस की मेहरबानी है। मैंने वहां जो कुछ सीखा, उसे जीने की कोशिश की।
पंजाब गवर्नर गुलाब चंद कटारिया रविवार को विश्व शांति केंद्र के उद्घाटन समारोह और विराट संत सम्मेलन में पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन धर्म को लेकर कहा कि वास्तव में इस भारत की धरती का ही कमाल है, यहां कोई न कोई मां अपने गर्व से ऐसा बच्चा पैदा करती है, जो हमारी संस्कृति को सभी झंझटों से बचाने और उसकी रक्षा करने का काम करता है। वास्तव में पूज्य संत के चरणों में वंदन। कोई न कोई इस धरती का कमाल है कि हजारों वर्षों तक संघर्ष और बलिदान देने के बाद भी इस सनातन की बीज को गुम नहीं होने दिया और जिंदा रखा, जिसके कारण आज फिर से पेड़ खड़ा हुआ।
यह भी पढे़ं : New Governor: गुलाब चंद कटारिया ने राज्यपाल पद की ली शपथ
RSS में मिले संस्कारों को जीवन में उतारा : पंजाब गवर्नर
उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक पवन जिंदल हमारे परिवार के मुखिया हैं। मैं भी उसी परिवार में बड़ा हुआ हूं। आज अगर मैं जो कुछ हूं तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महेरबाजी के कारण से है। गुलाब चंद कटारिया ने आगे कहा कि आरएसएस में मुझे जो भी संस्कार मिले, उसे जीवन में उतारने का प्रयत्न किया। उसके कारण से आज एक महामहिम का पद मिला। वैसे मैं एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं। मैं अभी भी अपने आप को महामहिम नहीं मानता हूं। एक सेवक की तरह कार्य करता हूं। समाज तो सहयोग करता है। बस सहयोग लेने वाला व्यक्ति दमदार हो तो इस समाज में सबकुछ करने की क्षमता है।
दुनिया को तनाव मुक्त एवं अहिंसा मुक्त बनाना है : आचार्य लोकेश मुनि
अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य लोकेश मुनि ने कहा कि विश्व शांति केंद्र का उद्घाटन इसलिए किया जा रहा है, ताकि दुनिया में जब भी संघर्ष की स्थिति बने, उसका समय रहते समाधान हो सके और दुनिया को तनाव मुक्त एवं अहिंसा मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि विश्व शांति केंद्र में दुनिया भर के शांति दूत होंगे, जिनकी जिम्मेदारी दुनिया के किसी भी हिस्से में संघर्ष की स्थिति में शांति के लिए सेवा प्रदान करना होगा।
यह भी पढे़ं : Gulab Chand Kataria: विदाई समारोह में भावुक हुए कटारिया, सीएम बोले- अब आप गुलाब जी भाई साहब नहीं रहे
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
4 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
4 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
4 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
5 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
5 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
5 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
6 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
9 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
9 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines