Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मंगलवार को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सूरजमुखी के बीज की खरीद की मांग को लेकर सैकड़ों किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को जाम कर दिया। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है। बताया गया है कि शाहाबाद में पुलिस अधिकारी ने हालात को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है।
किसानों की ये है मांग
जानकारी के मुताबिक इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व हरियाणा बीकेयू (चादुनी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चाढूनी कर रहे हैं। किसानों ने मांग की है कि राज्य सरकार को एमएसपी पर सूरजमुखी के बीज की खरीद नहीं करने और रेटों में फर्क की भरपाई योजना (भावांतर) के तहत फसल को शामिल करने के फैसले को वापस लेना चाहिए।
सरकार से पहले भी हुई थी किसानों की मुलाकात
गुरनाम सिंह ने धरना स्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को 6,400 रुपये प्रति क्विंटल की एमएसपी पर खरीद प्रक्रिया तुरंत शुरू करनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हमारी बैठकों में स्पष्ट किया था कि किसान एमएसपी से कम कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे। चादुनी ने कहा कि हमें आश्वासन दिया गया था कि सरकार की भावांतर भरपाई योजना के तहत फसल की खरीद नहीं की जाएगी।
6 जून तक का था अल्टीमेटम
फसल को भावांतर भरपाई योजना में शामिल करने के सरकार के फैसले से नाराज सूरजमुखी के किसानों ने सरकार को आज यानी 6 जून तक का अल्टीमेटम दिया था। बताया गया है कि इससे पहले गुरनाम सिंह चादुनी के नेतृत्व में एक किसान प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ में राज्य के शिक्षा मंत्री कंवर पाल से मुलाकात की थी। उन्होंने आश्वासन दिया था कि वह उनकी मांग से मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे।
राज्य सरकार ने ये लिया था फैसला
बता दें कि भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने एमएसपी पर सूरजमुखी बीज की खरीद बंद करने और भावांतर भरपाई योजना के तहत 1,000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद करने का फैसला किया था। जबकि किसानों का कहना है कि वे 6,400 रुपये के एमएसपी के मुकाबले निजी खरीदारों को 4,000 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से उपज बेच रहे हैं।
संबंधित खबरें
पंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
1 day agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
2 days agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
3 days agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
5 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
5 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
6 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
8 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines