Faridabad Dr. Sachin Mittal Treating People Free: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक डॉक्टर है जो हर रविवार को मरीजों का मुफ्त में इलाज करते हैं। देश के प्रसिद्ध मां अमृता अस्पताल में लेप्रोस्कोपिक सर्जन के तौर पर काम करने वाले सचिन मित्तल पिछले 3 साल से हर रविवार तिगांव में लोगों का फ्री में इलाज करते हैं। डॉक्टर सचिन मित्तल का कहना है कि जिस गांव ने उन्हें आज यहां तक पहुंचाया, आखिर वो उसे ऐसे कैसे भूल सकते हैं।
20-25 गांवों के लोगों का फ्री में इलाज
डॉक्टर सचिन मित्तल इन दिनों फरीदाबाद में रहते हैं। उन्होंने मां अमृता अस्पताल से पहले कई बड़े अस्पतालों में काम किया है। डॉक्टर सचिन मित्तल हर रविवार को 3 घंटे गांव के लोगों को देखते है और उनका इलाज करते हैं। उनके इस काम लाभ सिर्फ तिगांव तक ही सिमित नहीं है, अपनी इस एक अच्छी पहल से डॉक्टर सचिन आसपास के करीब 20-25 गांवों के लोगों तक इलाज पहुंचते हैं। डॉक्टर सचिन इन मरीजों को सिर्फ चेक ही नहीं करते बल्कि जरूरतमंदों को निशुल्क दवाएं भी मुहैया कराते हैं।
यह भी पढे़ं: तेज प्रताप न बात सुनते हैं और न मानते हैं, रामलीला देखने के बाद लालू यादव का बड़े बेटे को लेकर अजीब बयान
डॉक्टर सचिन मित्तल की सोच
डॉक्टर सचिन मित्तल ने जब इसके पीछे की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा- जिस गांव ने आज मुझे यहां तक पहुंचाया, आखिर मैं उसे ऐसे कैसे भूल सकता हूं। गांव का हर एक व्यक्ति मेरे परिवार के सदस्य जैसा है। ऐसे में मैं इनसे इलाज के पैसे कैसे ले सकता हूं।
गांव के लोगों की मेडिकल समस्या
डॉक्टर सचिन मित्तल बताते हैं कि उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई तिगांव से पूरी की है। आगे की पढ़ाई के लिए वो फरीदाबाद आ गए। इसके बाद MBBS और MS की पढ़ाई दिल्ली एम्स, जीबी पंत मेडिकाल कालेज, मौलाना आजाद मेडिकल कालेज और पीजीआई रोहतक मेडिकल कालेज से की। डॉक्टर सचिन ने बताया कि डाक्टर के रूप में काम शुरू करने के बाद हमेशा ही उन्हें गांव के लोगों की मेडिकल समस्याएं उन्हें कचोटती रहती थी। इसके लिए उन्होंने तिगांव में हर रविवार 3 घंटे के लिए OPD सेवा शुरू की। जिसके जरिए वो 20-25 गांव के लोगों की मेडिकल समस्याओं के दूर करने में उनकी मदद करते हैं।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
5 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
6 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
9 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
12 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
12 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
13 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
16 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
21 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines