हरियाणा से इस समय की बड़ी खबर आ रही है। सोनीपत के गन्नौर में एक क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि हत्या गन्नौर में निकाय चुनाव की एक रंजिश के चलते हुई है। मामले की जांच जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी समेत पुलिस का पूरा अमला मौके पर पहुंचा और जांच की। इस घटना के बाद से शहर में कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्रिकेट कोच रामकरण अपनी पत्नी और अन्य परिजनों के साथ एक समारोह में जा रहे थे। इस दौरान एसडीएच सरकारी अस्पताल के पास आरोपी ने उनकी गाड़ी रोकी और गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। रामकरण को आनन फानन में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। रामकरण की बहु गन्नौर में वार्ड 12 से पार्षद हैं। आरोपी सुनील लंबू नगर पालिका का पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष रह चुका है।
यह भी पढ़ें: दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में फरार 2 शूटर गिरफ्तार, 2 का एनकाउंटर कर चुकी UP पुलिस
बता दें कि इसी साल मार्च में हरियाणा में निकाय चुनाव हुए थे। घटना के पीछे इसी चुनाव की कोई पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हत्या से पूरे इलाके में भय का माहौल हो गया। पार्षद की सीट पर रामकरण की बहू सोनिया ने आरोपी सुनील की पत्नी को हराया था।
यह भी पढ़ें: दिशा पाटनी के घर फायरिंग के आरोपी एनकाउंटर में ढेर, गाजियाबाद में हुई थी मुठभेड़
संबंधित खबरें
ध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
1 day agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
2 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
5 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
8 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
8 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
9 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
17 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
19 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines