मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर रहने वाली फरमानी द्वारा हर-हर शंभू भजन गाने के बाद उनके खिलाफ फतवा जारी हुआ है। सूत्रों के मुताबिक फतवे में कहा गया है, ये शरीयत के खिलाफ है, फरमानी तौबा करें। आपको बता दें कि यू-ट्यूब सिंगर फरमानी नाज ने पिछले दिनों कांवड़ यात्रा के दौरान हर-हर शंभू भजन गाया था, जिसे काफी लोगों ने पसंद किया था।
24 जुलाई को अपलोड किया था गाना
आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर के मोहम्मदपुर माफी गांव की रहने वाली फरमानी नाज का ‘फरमानी नाज सिंगर’ के नाम से यू-ट्यूब चैनल है। इंडियन आइडल के मंच से लौटने वाली फरमानी ने कांवड़ यात्रा 2022 के दौरान 24 जुलाई को हर-हर शंभू गाना गाते हुए एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया। लोगों ने उनकी गायकी और मुस्लिम होते हुए हर-हर शंभू गाने की तारीफ की। वहीं देवबंदी उलेमा उनसे खफा हो गए थे।
गाना और नाचना इस्लाम में जायज नहीं
देवबंद के उलेमा मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा था कि इस्लाम में किसी भी तरह का गाना और डांस करना जायज नहीं है। यह इस्लाम में वर्जित है। मुसलमानों को ऐसी किसी भी चीज से बचना चाहिए जो वर्जित है। महिला द्वारा गाया गया गीत अनुमेय नहीं है, यह वर्जित है। उसे इससे बचना चाहिए।
मोहम्मद रफी ने भी भजन गाए थे
वहीं समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक फरमानी नाज ने कहा था कि कलाकारों का कोई धर्म नहीं होता। जब वह गाती हूं तो बाकी सब भूल जाती हूं। उन्होंने कहा कि मैं कव्वाली भी गाती हूं। यहां तक कि मोहम्मद रफी और मास्टर सलीम ने भी भक्ति गीत गाए। मुझे कभी कोई धमकी नहीं मिली। अब थोड़ा विवाद है, हमें पता चला, लेकिन हमारे घर कोई कुछ कहने नहीं आया।
… लेकिन किसी भी भावनाएं आहत न हों
इनके अलावा मुफ्ती जुल्फिकारी ने कहा कि संविधान के अनुसार, प्रत्येक नागरिक किसी धर्म की प्रशंसा करने के लिए कुछ भी कर सकता है, लेकिन किसी की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहिए। इसमें कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक मैं भजन के बोल नहीं सुनता, मैं उस पर कोई बयान नहीं दे सकता। तब तक मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता।
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
56 mins agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 hr agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
1 hr agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
2 hrs agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
5 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
5 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
6 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
7 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
8 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines