Rivaba Jadeja: आज गुजरात में भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट का विस्तार होने वाला है. इसके लिए 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है और आज नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा. करीब 26 नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा. इनमें क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा का नाम भी शामिल था. आज उन्हें गुजरात की नई कैबिनेट में मंत्री पद दिया गया है. आइए जानते हैं रिवाबा के बारे में.
कौन हैं रिवाबा जडेजा?
रिवाबा जडेजा भारतीय क्रिकेटर रवीन्द्र जडेजा की धर्मपत्नी हैं. उनका जन्म 2 नवम्बर 1990 में राजकोट, गुजरात में हुआ था. रिवाबा को भारतीय जनता पार्टी से टिकट दिया गया था. अब वे गुजरात विधानसभा में विधायक हैं. रवींद्र और रिवाबा की शादी 17 अप्रैल 2016 को हुई थी.
उनकी शिक्षा की बात की जाए तो उन्होंने स्कूली शिक्षा स्वामी विवेकानंद विद्यामंदिर, राजकोट से प्राप्त की है. इसके बाद उन्होंने राजकोट में अटमिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है.
कब ज्वॉइन की थी BJP?
रिवाबा ने साल 2019 में मार्च में बीजेपी ज्वॉइन की थी. साल 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में रिवाबा ने जामनगर उत्तर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और आप के उम्मीदवार को हराकर 88,110 वोट प्राप्त किए और विधायक के रूप में शपथ ली थी. अब उनके मंत्री बनने की अटकलें लगाई जा रही हैं.
क्या हो सकता है मंत्री बनाने का कारण?
रिवाबा को मंत्री बनाने की वजह उनका चर्चित होना हो सकता है. दरअसल, उनके पति रवीन्द्र जडेजा के नाते उन्हें काफी लोगों के बीच जाना जाता है. रिवाबा ने ही बीजेपी का क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व किया है. मंत्री बनाने से उन्हें और संतुलन मिलेगा. हालांकि, रिवाबा को कौन सा पद मिलेगा या कौन से मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जाएगी, अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.
ये भी पढ़ें-Gujarat Cabinet Expansion: गुजरात में मंत्रिमंडल विस्तार आज, CM ने गवर्नर को दी नए मंत्रियों की लिस्ट
संबंधित खबरें
पंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
4 hrs agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
2 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
2 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
2 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
2 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
2 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
6 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
6 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
7 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines