हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

लहराती हुई आई और पलट गई तेज रफ्तार कार, चली गई मासूम की जान, CCTV Video वायरल

गुजरात के वलसाड के भिलाड इलाके में एक कार एक्सीडेंट में 1 बच्ची की मौत हो गई है और 4 लोग घायल हो गए हैं। बता दें कि हादसे के वक्त कार ड्राइवर नशे में था। आइए इस मामले के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
File Photo

भुपेंद्र ठाकुर, गुजरात

Valsad Accident: वलसाड के भिलाड इलाके में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यह घटना नरोली गेट के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार कार ने अपना कंट्रोल खो दिया और एक मासूम बच्ची को कुचलते हुए चार अन्य लोगों को घायल कर दिया। इस हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह भी पता चला है कि हादसे के वक्त कार ड्राइवर नशे में था। आइए इस मामले के बारे में जानते हैं।

सोशल मीडिया पर आया वीडियो

इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक तेज रफ्तार कार कंट्रोल खोकर सड़क किनारे पलट जाती है। यह गाड़ी पास के एक घर के बाहर खेल रही छोटी बच्ची से टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार में सवार चार लोग भी घायल हो गए। हालांकि, आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को  बुलाया, जिसके बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हम पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

 

पुलिस की शुरू की जांच

इस हादसे के बाद कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। भिलाड पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि ड्राइवर नशे में था, जिसके कारण गाड़ी से उसका कंट्रोल छूट गया।

इस हादसे के बाद स्थानीय लोग गुस्से में दिखें और उन्होंने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार गाड़ियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस दर्दनाक हादसे ने इलाके में डर का माहौल बना दिया है। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाने के लिए घटनास्थल पर मौजूद लोगों से जरूरी जानकारी देने का आग्रह किया है। वहीं अधिकारियों ने कहा कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें – हाथ में ली लाठी और गाय की तरह खदेड़ दिया शेर, फॉरेस्ट गार्ड का वीडियो वायरल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें