गुजरात के वडोदरा जिले से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कानून का रखवाला ही खुद कानून की धज्जियां उड़ा रहा है। दरअसल, यहां एक PSI ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके अलावा GST कमिश्नर और दो महिला पुलिसकर्मियों की गाड़ी को भी टक्कर मार दी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में PSI नशे में धुत दिखाई दे रहा है, जिसे अपने भी होश नहीं हैं। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि PSI के पास काफी सारी शराब की बोतलें मिली हैं।
PSI ने दो महिला पुलिस को मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, नशे में धुत PSI ने सबसे पहले छानी फर्टिलाइजर के पास खड़ी गाड़ी को टक्कर मारी। इसके बाद नशे में धुत PSI ने अपनी गाड़ी से छुट्टी से घर लौटते समय एक GST कमिश्नर और दो महिला पुलिसकर्मियों की गाड़ियों को टक्कर मार दी है। इस हादसे के दौरान PSI की गाड़ी का एयरबैग भी खुल गया। इसके बाद लोगों ने नशे में धुत PSI को कार से बाहर निकाला और फुटपाथ पर लिटा दिया। इसके बाद लोगों ने वडोदरा पुलिस के राजपीपला जिला एसपी को इसकी सूचना दी।
यह भी पढ़ें: गुजरात के बुलेट प्रोजेक्ट पर ताजा अपडेट, पहले कहां दौड़ेगी और कब तक पहुंचेगी मुंबई
‘जो करना है कर लो…’
नशे में धुत PSI की पहचान वाई. एच. पढियार के रूप में हुई है, जो नर्मदा जिले के ट्रैफिक विभाग में काम कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि PSI वाई. एच. पढियार नशे की हालत में काफी तेज गाड़ी चला रहे थे। दुर्घटना के बाद लोगों ने PSI वाई. एच. पढियार को गाड़ी समेत पकड़ लिया। इस दौरान PSI ने एक युवक को थप्पड़ भी मारा और कहा कि ‘जो करना है कर लो…मैं किसी को डेमेज नहीं दूंगा।’ लोगों को PSI की कार में शराब की बोतलें भी मिलीं। लोगों ने PSI की हरकतों का एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। उम्मीद की जा रही है कि PSI पढियार के खिलाफ विभागीय जांच हो सकती है।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
22 hrs agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
5 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
5 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines