Gujarat Elections 2022: गुजरात में चुनाव होने वाले हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहें हैं राज्य में रानीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रहीं हैं। इसी कड़ी में बुधवार को गुजरात के दो पूर्व सीएम समेत तीन नेताओं ने इस बारे चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया।
भाजपा के वरिष्ठ विधायक भूपेंद्र सिंह चुडासामी ने कहा मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा और इस बारे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को बता दिया है। उन्होंने कहा मैंने यह तय किया है कि अन्य कार्यकर्ताओं को अवसर मिलना चाहिए। आगे वह बोले मैं अब तक 9 बार चुनाव लड़ चुका हूं। जिसके लिए मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं।
वहीं, गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने भी समाचार एजेंसी एएनआई केा दिए बयान में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की बात की।
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि मैंने सभी के सहयोग से 5 साल सीएम के रूप में काम किया। इन चुनावों में नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए। मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, मैंने वरिष्ठों को पत्र भेजकर दिल्ली को अवगत करा दिया है। हम चुने हुए उम्मीदवार को जिताने के लिए काम करेंगे।
मना करने की वजह
बता दें इससे पहले बीजेपी गुजरात इकाई के प्रमुख सीआर पाटिल ने कहा कि पार्टी राज्य में मौजूदा सांसदों और विधायकों के रिश्तेदारों को टिकट नहीं देगी। पार्टी एक परिवार-एक टिकट के फॉर्मूले की रणनीति पर काम करेगी। बता दें गुजरात में साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 99 सीट जीती थीं, जबकि कांग्रेस को 77 सीट मिली थीं।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
5 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
7 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
8 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
9 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
10 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
11 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
12 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
13 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines