हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ऑपरेशन सिंदूर के बाद ATS का एक्शन, गुजरात से जसीम अंसारी समेत 2 गिरफ्तार

Gujrat News: गुजरात के अहमदाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गुजरात ATS ने अहमदाबाद के नडियाद इलाके से जसीम अंसारी समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन दोनों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत सरकार की वेबसाइट पर साइबर अटैक किया था।

विज्ञापन
गुजरात से जसीम अंसारी समेत 2 गिरफ्तार

Gujrat News: गुजरात के अहमदाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गुजरात ATS ने अहमदाबाद के नडियाद इलाके से जसीम अंसारी समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन दोनों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत सरकार की वेबसाइट पर साइबर अटैक किया था। ऐसा करके उन्होंने इस अहम वेबसाइट को हैक करने की कोशिश की थी। एटीएस को इनपुट मिला है कि इन युवकों ने भारत सरकार की कई वेबसाइट को निशाना बनाया था।

यूट्यूब और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से सीखी हैकिंग

बताया जा रहा है कि एटीएस की गिरफ्त में आए शख्स की पहचा जसीम अंसारी के तौर पर हुई। एटीएस ने अंसारी और उसके दोस्ता को गिरफ्तार है। एटीएस के मुताबिक इन पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत विरोधी ग्रुप में जुड़कर सरकारी वेबसाइट टार्गेट करने का आरोप है। एटीएस के अनुसार यूट्यूब और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से मैट्रिक पास दोनों साइबर आतंकी ने हैकिंग सीखी थी।

पाकिस्तान कनेक्शन होने का शक

एटीएस अब यह पता लगाएगी कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत का कोई डेटा पाकिस्तान से साझा किया गया है या फिर नहीं। दोनों आरोपी गुजरात के नडियाद के रहने वाले हैं। लैपटॉप, मोबाइल के अलावा तकनीकी जांच भी की जा रही हैं। इसमें पता किया जा रहा है अंसारी किस प्रकार के लोगों के संपर्क में था। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola