Myanmar Earthquake Connection With Bhuj: म्यांमार, थाईलैंड और बैंकॉक की धरती भूकंप के तेज झटकों से थर्रा उठी। 200 सालों में ये सबसे भयानक और विनाशकारी भूकंप था जिसमें कई लोगों की जिंदगी चली गई। हजारों लोग घर से बेघर हो गए, और बहुत से लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया। क्या आप जानते हैं कि म्यांमार में आए विकराल भूकंप का कनेक्शन गुजरात के भुज में आए भूकंप से भी है। जी हां, 24 साल पहले भुज में जो भूकंप आया था उसने हजारों लोगों की सांसें छीन ली। आइए जानते हैं म्यांमार में आए भूकंप का भुज में आए भूकंप से क्या कनेक्शन है?
भुज में कब आया था भूकंप
26 जनवरी 2001 का दिन था जब गुजरात के भुज में भूकंप आया था। जिसमें हजारों लोगों की जान चली गई थी। म्यांमार और भुज में आए भूकंप में समानता की बात करें तो दोनों जगह 7.7 की तीव्रता वाला भूकंप आया। वहीं थाईलैंड में 8.2 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें कई इमारतें ताश के पत्तों की तरह बिखर गईं और ध्वस्त हो गई। म्यांमार में आए भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 10 किलोमीटर नीचे था। जबकि भुज में आए भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 18 किलोमीटर नीचे था, तो इसमें भी बहुत ज्यादा फर्क नहीं था।
यह भी पढ़ें: 7 से ज्यादा रिक्टर स्केल का भूकंप कितना खतरनाक? अगर दिल्ली में आया तो क्या होगा…
भुज में आए भूकंप में गई थी कितनी जानें
म्यांमार में आए भूकंप में कितने लोगों की मौत हुई है इसके अभी सही आंकड़े सामने नहीं आए हैं। बात भुज में आए भूकंप की करें तो इसमें हजारों लोगों की जान गई थी। जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात के भुज में आए भूकंप में 20 हजार लोगों की मौत हुई थी। कई परिवार के परिवार खत्म हो गए थे और कितनों ने अपने पति को खोया, बेटे को खोया और अपने प्रियजनों को खोया। दिल दहला देने वाली इस घटना ने पूरी दुनिया को हिला दिया था।
डेढ़ लाख लोग हुए थे जख्मी
भुज में आए इस भूकंप में 20 हजार लोगों की तो जान गई और डेढ़ लाख लोग घायल हो गए। हजारों की संख्या में लोग घर से बेघर हो गए थे। म्यांमार में आए भूकंप में भी कुछ ऐसा ही हुआ है जिसमें बहुत सी इमारत गिर गई और न जाने कितने ही लोग घर से बेघर हो गए हैं। एक बात और कॉमन है कि 28 मार्च 2025 को और 26 जनवरी 2001 दोनों ही दिन शुक्रवार पड़ा था।
यह भी पढ़ें: बाबा वेंगा की 2025 को लेकर भविष्यवाणी हुई सच! आया भूकंप… मची तबाई, गई सैकड़ों जान
संबंधित खबरें
गुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
2 hrs agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
3 hrs agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
4 hrs agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
17 hrs agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
1 day agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
3 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
3 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
4 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
4 days agoअस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे ने गलती से दी मुखाग्नि
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines