Morbi Bridge Tragedy: मोरबी ब्रिज हादसे की जांच में जुटी SIT की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पानी में गिरे ब्रिज के 49 में से 22 केबल में जंग लगी थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा लगता है कि ब्रिज गिरने से पहले ही तार टूट गए थे। बता दें कि मोरबी की मच्छू नदी में पुल के गिरने से 134 लोगों की मौत हो गई थी।
SIT की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मरम्मत कार्य शुरू करने से पहले पुल के मेन केबल और वर्टिकल सस्पेंडर्स की उचित जांच नहीं की गई थी। मरम्मत कार्य के दौरान, पुराने सस्पेंडर्स को नए सस्पेंडर्स के साथ वेल्ड किया गया था। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि पुल के रखरखाव का जिम्मा जिस कंपनी को सौंपा गया था उसने गैर सक्षम लोगों को आउटसोर्स किया था।
जनवरी में 1262 पेज की दायर की गई थी चार्जशीट
बता दें कि अजंता मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड (ओरेवा ग्रुप) ने मोरबी में मच्छू नदी पर ब्रिटिश काल के पुल के नवीनीकरण, मरम्मत और संचालन का ठेका हासिल किया था। इस मामले में जनवरी में 1,262 पेज की चार्जशीट दायर की गई थी, जिसमें ओरेवा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर जयसुख पटेल को बतौर आरोपी शामिल किया गया था। चार्जशीट दायर होने के बाद जयसुख पटेल ने मोरबी में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।
SIT ने विसंगतियों के अलावा कुछ गाइडलाइन्स की सिफारिश भी की
पुल में विसंगतियों की ओर इशारा करने के अलावा, एसआईटी की रिपोर्ट ने कुछ दिशानिर्देशों की सिफारिश की। कमिटी ने सुझाव दिया कि सभी सार्वजनिक ढांचों के लिए एक रजिस्टर रखा जाना चाहिए, उन ढांचों का समय-समय पर ऑडिट किया जाना चाहिए। एक उचित एसओपी भी विकसित किया जाना चाहिए।
रिपोर्ट में कहा गया है कि जनता द्वारा उपयोग की जा रही किसी भी संरचना का समय-समय पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा निरीक्षण किया जाना चाहिए। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि एक निश्चित समय में पुल तक पहुंचने वाले व्यक्तियों की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया था। पुल पर अप्रतिबंधित आवाजाही के लिए टिकटों की बिक्री पर कोई प्रतिबंध नहीं था।
संबंधित खबरें
500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
8 hrs agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
2 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
2 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
2 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
2 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
4 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
5 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
5 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
6 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines