Maulana Committed Misdeeds With Minor Children: गुजरात के जूनागढ़ से गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को दागदार कर लेने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मौलाना ने 10 से अधिक नाबालिग बच्चों को हवस का शिकार बनाया है। जब बच्चों ने मौलाना की शिकायत मदरसा के ट्रस्टी से करी तो उसने भी कोई एक्सन नहीं लिया। हालांकि कुकर्मी मौलाना की शर्मनाक करतूत सबके सामने आ गई। बच्चों के बयान के आधार पर पुलिस ने मौलाना और मदरसा के ट्रस्टी के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
कुकर्म के बाद देता था जान से मारने की धमकी
जानकारी के अनुसार, मौलाना की ये घिघौनी सच्चाई एक छात्र की वजह से सामने आई। मौलाना की इस हरकत से परेशान होकर एक छात्र ने दूसरे मौलाना के फोन से अपनी मां के पास फोन कर सारी बात कहानी बता दी। छात्र ने बताया कि मौलाना उनके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है। बच्चे की बात सुनने के बाद महिला ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। महिला की शिकायत मिलने के बाद 21 अक्टूबर को पुलिस की मदरसे में पहुंची। जहां से मौलाना और ट्रस्टी फरार था। पुलिस ने मुस्लिम नेताओं की मदद से बच्चों को विश्वास में लिया। इसके बाद 10 बच्चों आकर मौलाना पर कुकर्म करने का आरोप लगाया है। बच्चों ने पुसिल को बताया कि मौलाना उन्हें पैर दबाने के लिए कमरे में ले जाता था। जहां वो उनके साथ कुकर्म करता था। इसके बाद ये बात किसी से भी कहने पर जान से मारने की धमकी देता था।
मौलाना के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज
बच्चों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मौलाना की इस घिघौनी हरकत के बारे में मदरसा के ट्रस्टी से शिकायत की थी। लेकिन उन्होंने मौलाना के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। पुलिस ने मदरसा के ट्रस्टी को जूनागढ़ में ही एक स्थान से रविवार को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आरोपी मौलाना को पुलिस ने सूरत से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 377, 323, 506-2 और पॉक्सो ऐक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर किया है।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
1 day agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
5 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
5 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
14 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines