हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

645 टन वजन, उम्र 100 साल, लंबाई 60 मीटर...गुजरात के वडोदरा में बुलेट ट्रेन के लिए स्टील ब्रिज तैयार

Vadodara Gujarat Railway Steel Bridge: गुजरात के वडोदरा में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए प्रस्तावित स्टील ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। इस ब्रिज को जमीन से 23 मीटर की ऊंचाई पर असेंबल करके इंस्टॉल किया गया है। आइए इस ब्रिज की खासियतें जानते हैं…

विज्ञापन
Vadodara Gujarat Steel Bridge

Steel Bridge Ready in Vadodara Gujarat: इंडियन रेलवे के अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए गुजरात के वडोदरा में स्टील ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। वेस्टर्न रेलवे द्वारा वडोदरा डिवीजन में बाजवा-छायापुरी कॉर्ड लाइन पर 60 मीटर लंबा ‘मेक इन इंडिया’ स्टील ब्रिज का निर्माण किया गया है। यह ब्रिज 645 टन वजनी है और इसे 100 साल के जीवनकाल के लिए डिजाइन किया गया है।

यह प्रोजेक्ट के लिए बनाए गए 28 पुलों में से एक और 5वां पुल है, जो ‘मेक इन इंडिया’ के तहत एक सराहनीय पहल है। 12.5 मीटर ऊंचाई और 14.7 मीटर चौड़ाई वाला यह ब्रिज गुजरात की भचाऊ वर्कशॉप में बनाया गया था और इंस्टॉल करने के लिए साइट पर ले जाया गया था। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) के अधिकारियों ने इस ब्रिज के बारे में मीडिया को जानकारी दी। 22 अक्टूबर 2024 को इस ब्रिज को साइट पर इंस्टॉल किया गया और जल्दी ही इसका परीक्षण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:3 अंकों का नंबर, रोज 3 लाख फोन कॉल…इस टेक्नोलॉजी से Indian Railway ने किया क्रांतिकारी बदलाव

विज्ञापन

जमीन से 23 मीटर ऊंचाई पर ब्रिज इंस्टॉल

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) की ओर से जानकारी दी गई है कि ब्रिज असेंबल करने में C5 सिस्टम पेंटिंग और इलास्टोमेरिक बियरिंग्स का इस्तेमाल किया गया। साथ ही 25659 टोर-शियर टाइप हाई स्ट्रेंथ (TTHS) बोल्ट का उपयोग किया गया। इस ब्रिज के कलपुर्जों को भी 100 साल तक ज्यों का त्यों रहने के लिए डिजाइन किया गया था। स्टील ब्रिज को एक अस्थायी संरचना पर जमीन से 23.5 मीटर की ऊंचाई पर असेंबल किया गया और मैक-अलॉय बार का उपयोग करके 250 टन की क्षमता वाले 2 जैक के खींच कर साइट पर लाया गया।

इस ब्रिज के खंभों की ऊंचाई 21 मीटर हैं। सुरक्षा और इंजीनियरिंग के मानकों को ध्यान में रखकर इस ब्रिज को जापानी टेक्नोलॉजी की तर्ज पर डिजाइन किया गया है। इस ब्रिज के साथ ही बुलेट ट्रेन के लिए रूट पर प्रस्तावित पुलों में से 5 पुल बन गए हैं। जल्दी इस पुल पर ट्रेन दौड़ाकर टेस्टिंग की जाएगी और मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:Vande Bharat स्लीपर की पहली तस्वीरें आई सामने, देखिए और जानें ट्रेन की खासियतें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola