Gujarat Assembly Elections 2022: क्रिकेट रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा पहली बार विधानसभा चुनाव जीतने की ओर बढ़ रही हैं। मतगणना शुरू होने के बाद रिवाब शुरुआत में आम आदमी पार्टी के करशनभाई कमरूर और कांग्रेस के बिपेंद्रसिंह जडेजा से पिछड़ रही थीं, लेकिन खबर लिखे जाने तक वे 30 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही थीं।
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए भाजपा प्रत्याशी रिवाबा जडेजा ने कहा कि जिन लोगों ने मुझे एक उम्मीदवार के रूप में खुशी-खुशी स्वीकार किया, मेरे लिए काम किया, लोगों तक पहुंचाया और लोगों से जोड़ा… मैं उन सभी को धन्यवाद देती हूं। यह सिर्फ मेरी नहीं बल्कि हम सभी की जीत है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पिछले 27 साल गुजरात में जिस तरह से काम किया और गुजरात मॉडल की स्थापना की, लोगों को लगा कि वे केवल बीजेपी के साथ विकास यात्रा को आगे बढ़ाना चाहते हैं। गुजरात बीजेपी के साथ था और आगे भी रहेगा।
चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान के अनुसार, वह 31,333 मतों के अंतर से आगे चल रही हैं। दोपहर एक बजे तक रिवाबा को 55341 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर 24 हजार से अधिक वोट के साथ आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जबकि तीसरे नंबर पर कांग्रेस के प्रत्याशी चल रहे थे। शुरुआत में पिछड़ने के बाद राजनीति में डेब्यू करने वाली रिवाबा ने जल्द ही अपनी पकड़ मजबूत कर ली और अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों से आगे निकल गईं। रिवाबा ने करीब 50 प्रतिशत वोट प्राप्त किए हैं।
एक दिसंबर को हुआ था मतदान
जामनगर उत्तर में 1 दिसंबर को मतदान हुआ था। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के चरण 1 में जामनगर शहर में कुल औसत मतदान 2017 की तुलना में कम मतदान दर्ज किया गया था।
इस बीच, बीजेपी गुजरात में भारी जीत की ओर बढ़ रही है। सत्तारूढ़ दल 150 से अधिक सीटों पर विजयी होने की ओर अग्रसर है। कांग्रेस के नाम गुजरात विधानसभा में सबसे ज्यादा सीटों का रिकॉर्ड है। 1985 में पार्टी ने 149 सीटें जीतीं थी। भाजपा के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है क्योंकि वह वर्तमान में 154 सीटों पर आगे है।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
8 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
10 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
11 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
12 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
13 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
14 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
15 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
16 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines