Gujarat Weather: मौसम विभाग ने गुजरात के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इस हफ्ते की शुरुआत में ही राज्य में भारी बारिश होने की आशंकाएं हैं। अगले तीन दिनों तक गुजरात के कई जिलों में अच्छी-खासी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, सभी जिलों के लिए अलग-अलग अलर्ट भी दिए गए हैं। पिछले 24 घंटों में गुजरात के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में हल्की से तेज बारिश दर्ज की गई है।
जिलों के लिए जारी अलग-अलग अलर्ट
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान गुजरात के अलग-अलग जिलों में बारिश हो सकती है। इसके लिए IMD ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं। इसका मतलब है कि लोगों को बहुत भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है।
कब-कब होगी बारिश?
IMD का अनुमान है कि तीसरे दिन तक बारिश का असर धीरे-धीरे कम हो सकता है। इस दौरान केवल कुछ इलाकों में ही भारी बारिश होगी। वहीं, चौथे दिन से मौसम का रुख बदल जाएगा और बारिश काफी कम हो जाएगी। इसके बाद केवल छिटपुट बौछारें ही पड़ेंगी, जिससे राहत की संभावना है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, सूरत, नवसारी, वलसाड, डांग, भावनगर और भरूच में बारिश हो सकती है। इसके साथ-साथ IMD ने गुजरात के उत्तरी जिलों में बनासकांठा, साबरकांठा, मेहसाणा, पाटण, अरावली और गांधीनगर में भी बारिश की चेतावनी है।
गुजरात में रिकॉर्ड बारिश
इस मानसून अब तक गुजरात में 1,009 mm बारिश दर्ज की जा चुकी है। यह सामान्य औसत से करीब 22% अधिक है, जो राज्य में जलस्तर के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इसके अलावा, बारिश से किसानों को लाभ हुआ है। उनकी फसलों को फायदा हुआ है मगर कुछ इलाकों में स्थिति बाढ़ जैसी है।
ये भी पढ़ें-गुजरात में बड़ा हादसा, पावागढ़ यात्रा धाम में तार टूटने से गिरा रोप-वे, 6 कर्मचारियों की मौत
संबंधित खबरें
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
2 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
1 day agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
3 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
3 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
3 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
3 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
3 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
7 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
7 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines