Gujarat Polo Forest Closed: गुजरात के साबरकांठा जिले से टूरिज्म को लेकर एक बड़ी खबर आई है। दरअसल, स्थानीय प्रशासन द्वारा साबरकांठा जिले के पर्यटन स्थल पोलो फॉरेस्ट को 18 सितंबर तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। प्रशासन यह फैसला समय-समय पर पानी बांध से पानी छोड़े जाने की वजह से लिया गया है। मालूम हो कि साबरकांठा के पोलो फॉरेस्ट में प्राकृतिक सौंदर्य को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक यहां आते हैं।
18 सितंबर तक रहेगा बैन
बता दें कि साबरकांठा जिले के विजयनगर तालुका में पोलो फॉरेस्ट और पोलो शिविर स्थल पर आमतौर पर पर्यटकों की काफी भीड़ देखी जाती है। लेकिन स्थानीय प्रशासन ने पोलो फॉरेस्ट में टूरिज्म पर प्रतिबंध लगा दिया, जो 3 सितंबर से 18 सितंबर तक 15 दिनों के लिए रहेगा। वहीं इस समय भारी बारिश के कारण विजयनगर तालुका में वनज बांध पानी से भरा हुआ है। इसलिए वनाज बांध के गेट खोल दिए गए है और हर दिन 2 हजार से 3 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसी की वजह से हरनाओ नदी इस समय में दो किनारों पर बह रही है।
यह भी पढे़ं: गुजरात के इन 4 शहरों में बनेंगी आसमान को चूमती इमारतें, 30 स्काईस्क्रैपर को मिली मंजूरी
गांवों को किया गया सतर्क
स्थानीय प्रशासन द्वारा नदी के किनारे के गांवों को सतर्क कर दिया गया है। साथ ही लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया गया है और नदी में जाने से मना किया गया है। मौजूदा बांध से समय-समय पर पानी छोड़ा जा रहा है। ऐसे में पर्यटकों के लिए पोलो फॉरेस्ट को बंद कर दिया गया है। हालांकि, पर्यटन स्थल का आधा हिस्सा वन क्षेत्र में स्थित है। लेकिन फिर भी भारी बाढ़ की स्थिति में जान-माल के नुकसान का खतरा है।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
3 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
4 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
5 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
6 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
7 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
8 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
9 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
10 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines