गुजरात में इन दिनों पहली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर जोर-शोर से काम किया जा रहा है। हाल ही में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के निर्माण का काम कर रही NHSRCL (नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) ने बताया कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन की मेजबानी के लिए बिलिमोरा स्टेशन के निर्माण कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है। इतना ही नहीं, NHSRCL ने बिलिमोरा स्टेशन के निर्माण का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
NHSRCL ने शेयर किया वीडियो
90 सेकंड के इस वीडियो में बिलिमोरा स्टेशन के निर्माण कार्य की प्रगति दिखायी गई है। NHSRCL के अपडेट के अनुसार, स्टेशन पर रेल और प्लेटफ़ॉर्म-लेवल स्लैब कास्टिंग का काम पूरा हो चुका है। वहीं, स्ट्रक्चरल स्टील इरेक्शन का काम भी पूरा हो गया है। फिलहाल, NHSRCL स्टेशन की छत की शीटिंग और आर्किटेक्चरल मॉक-अप का काम कर रही है। NHSRCL के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।
आम बागानों की तरह डिजाइन
जानकारी के अनुसार, नवसारी जिले में बिलिमोरा स्टेशन के आगे का हिस्सा क्षेत्र के आम बागानों की तरह डिजाइन किया जा रहा है। स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण पूरा होने के बाद अब इसकी छत और एस्केलेटर लगाने का काम शुरू हो गया है। बिलिमोरा स्टेशन का कुल क्षेत्रफल 38,394 वर्ग मीटर है। इस स्टेशन को यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट, एस्केलेटर, एक बिजनेस क्लास लाउंज, चाइल्ड केयर जैसी सेवाओं के साथ डिज़ाइन किया गया है।
आर्किटेक्चरल मॉक-अप का काम जारी
इस स्टेशन की ऊंचाई ग्राउंड फ्लोर से 20.5 मीटर है। इसमें ग्राउंड फ्लोर पर कॉनकोर्स और फर्स्ट फ्लोर पर प्लेटफॉर्म है। रेल और प्लेटफॉर्म-लेवल स्लैब कास्टिंग का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा, स्ट्रक्चरल स्टील इरेक्शन का काम भी पूरा हो चुका है। छत की शीटिंग और आर्किटेक्चरल मॉक-अप का काम अभी चल रहा है। NHSRCL के शेयर किए गए वीडियो में बुलेट ट्रेन स्टेशन का 360 डिग्री का नजारा देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: गुजरात के साबरमती रिवरफ्रंट पर बनेगा इनडोर फॉरेस्ट; जानें क्या है AMC की प्लानिंग?
2026 तक शुरू होगा ट्रायल
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर बन रहा बिलिमोरा स्टेशन नवसारी जिले के केसली गांव में स्थित है। बता दें कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर ट्रायल रन अगस्त 2026 तक शुरू होने की उम्मीद है। इस उद्देश्य के लिए सूरत और बिलिमोरा के बीच ट्रैक का काम अभी पूरा किया जा रहा है। पूरे प्रोजेक्ट के 2028 तक चालू होने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
पंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
23 hrs agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
2 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
2 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
3 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
3 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
3 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
6 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
7 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
7 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines