गुजरात सरकार द्वारा राज्य के पुराने इंफ्रास्ट्रक्चर को पहले से मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। इसी के तहत राज्य के अलग-अलग शहरों और जिलों में रिनोवेशन और रिडेवलपमेंट का काम हो रहा है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा मोरबी के माछू-2 बांध पर मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। राज्य सरकार ने प्रशासन को बांध की मरम्मत की मंजूरी दे दी है। सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद प्रशासन ने बांध के 2 गेट 2 फीट खोल दिए हैं। इसके साथ ही मोरबी तालुका के कुल 20 गांवों और मालिया तालुका के 9 गांवों को अलर्ट कर दिया गया है।
खोले गए बांध के गेट
जानकारी के अनुसार, माछू-2 बांध से 1,300 क्यूसेक से लेकर 3,500 क्यूसेक तक पानी चरणबद्ध तरीके से छोड़ा जा रहा है। मच्छू-2 सिंचाई उप-विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बांध के पास गेटों की मरम्मत और बदलने के लिए दो गेटों को दो फीट तक खोला गया है। इससे 1,300 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पानी का प्रवाह धीरे-धीरे बढ़ाकर 3,500 क्यूसेक तक किया जाएगा। इसके अलावा, मोरबी और मालिया मियाना तालुका के निचले इलाकों के गांवों के निवासियों को नदी के किनारे न जाने की चेतावनी दी गई है।
यह भी पढ़ें: गुजरात के इस शहर का विकास पकड़ेगा रफ्तार; मुख्यमंत्री ने दी 600 करोड़ रुपये को मंजूरी
इन 29 गांवों मिला अलर्ट
मच्छू-2 बांध से पानी छोड़े जाने के कारण 29 गांवों के निवासियों को अलर्ट कर दिया गया है। इसमें मोरबी तालुका में जोधापार, लीलापार, भदियाद, टिंबडी, धरमपुर, रावापार, अमरेली, वनलिया, गोर खिजड़िया, मानसर, नवा सादुल्का, जूना सादुल्का, गुंगन, नारंका, बहादुरगढ़, जूना नागदावास, नवा नागदावास, सोखड़ा और अमरनगर गांवों के नाम शामिल हैं। वहीं, मालिया तालुका से वीरपर्दा, देराला, नवगाम, मेधापार, हरिपार, महेंद्रगढ़, फतेपुर, सोनगढ़ और मालिया गांव का नाम शामिल है। यहां निवासियों को सावधानी बरतने और नदी के किनारे से गुजरने से बचने का निर्देश दिया गया है। गौरतलब है कि गर्मियों के दौरान मच्छू-2 बांध को खाली करने से मोरबी में पेयजल आपूर्ति पर असर पड़ने की आशंका है।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
5 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
6 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
8 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
9 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
10 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
10 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
12 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
13 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines