गुजरात सरकार द्वारा प्रदेश को हर एक क्षेत्र में मजबूत बनाया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा बस स्टॉप से लेकर पोर्ट तक विकसित किया जा रहा है। इसी के तहत राज्य सरकार गुजरात के भावनगर में ब्राउनफील्ड पोर्ट को विकसित कर रही है। इस ब्राउनफील्ड पोर्ट के डेवलपमेंट में 4,024 करोड़ का निवेश किया जाएगा। इसमें प्राइवेट सेक्टर की भी मदद ली जाएगी। इस बात की जानकारी बंदरगाह विभाग के मंत्री राघवजी पटेल ने दी है।
पोर्ट्स का अहम योगदान
मंत्री राघवजी पटेल ने कहा कि गुजरात की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में प्रदेश के पोर्ट्स का अहम योगदान है। गुजरात के विशाल कॉस्टलाइन को देखते हुए राज्य के बंदरगाहों के विकास के लिए एक योजना तैयार की गई है। बंदरगाह विभाग के बंदरगाह प्रभाग की बजटीय मांग की चर्चा में मंत्री राघवजी पटेल ने कहा कि देश की करीब 28 प्रतिशत कॉस्टलाइन गुजरात के पास है। एक्सपोर्ट सेक्टर में गुजरात पूरे देश में सबसे आगे है।
ब्राउनफील्ड पोर्ट का विकास
मंत्री राघवजी पटेल ने बताया कि बंदरगाहों के विकास को प्राथमिकता देते हुए कई नए प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं। इसी तहत गिर सोमनाथ जिले के छारा में 4,239 करोड़ रुपये के निजी निवेश से नवनिर्मित एलएनजी टर्मिनल को 2024 में चालू किया जाएगा। वहीं, अब भावनगर बंदरगाह के उत्तरी भाग में 4,024 करोड़ के अनुमानित निवेश के साथ एक ब्राउनफील्ड पोर्ट का विकास किया जाएगा। इसके लिए रियायत समझौते भी किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: गुजरात में बनेगा एक और ‘इंटरस्टेट एयरपोर्ट’, इन 3 राज्यों को होगा फायदा
इन प्रोजेक्ट पर भी काम जारी
इसके अलावा दाहेज पोर्ट पर सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके तहत मेसर्स पेट्रोनेट एलएनजी की तरफ से 1,656.15 करोड़ रुपये का निजी निवेश किया गया है, जिससे तीसरी जेटी का निर्माण का काम किया जा रहा है। वहीं, हजीरा में बल्क जनरल कार्गो टर्मिनल के विकास के लिए 3,559.6 करोड़ रुपये की कुल लागत से 12 से 15 एमएमटी की क्षमता वाले बंदरगाह सुविधाओं के चरण-2 के अंतर्गत 182 मीटर लंबाई वाले बर्थ का निर्माण पूरा हो गया है।
संबंधित खबरें
क्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
21 hrs ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
2 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
4 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
4 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
4 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
5 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
6 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
7 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
8 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines