हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

MBBS छात्र की रैगिंग से मौत का असली सच आया सामने, गुजरात के मेडिकल कॉलेज की घटना

Gujarat News: स्कूल कॉलेजों में रैगिंग को लेकर सख्ती के बावजूद इसके कई मामले सामने आते हैं। इस तरह के मामले मेडिकल कॉलेज में अक्सर सुनने में आते हैं। हाल ही में गुजरात के एक कॉलेज में छात्र को इस कदर टॉर्चर किया गया कि उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Photo Credit- Meta AI

Gujarat News: गुजरात के एक मेडिकल कॉलेज में एक छात्र पर सीनियर छात्रों की तरफ से किए गए रैगिंग की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। जहां पर 18 साल के MBBS छात्र अनिल मेथानिया की मौत हो गई। अनिल को उसके सीनियर्स ने रैगिंग दौरान करीब तीन घंटे तक खड़े रखा, जिसके बाद वह बेहोश हो गया और मौत हो गई। यह घटना शनिवार रात पाटन के धारपुर में GMERS मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के हास्टल में हुई।

3 घंटे खड़ा रहा अनिल

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात जीएमईआरएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के हास्टल में सीनियर छात्र जूनियर छात्रों की रैगिंग कर रहे थे। इसी दौरान छात्र अनिल को भी बुलाया गया। छात्रों ने रैगिंग के दौरान अनिल का इंट्रो लिया, जिसके बाद उसको काफी देर तक खड़े रहने के लिए मजबूर किया। जिसकी वजह से वह बेहोश होकर गिर गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतक छात्र का इस कॉलेज में एमबीबीएस का पहला साल था।

ये भी पढ़ें: जिस शख्स की मौत पर बना रहे थे शोक वो जिंदा लौटा तो डरा परिवार

रैगिंग के मामले में जांच शुरू

कॉलेज के डीन डॉ. हार्दिक शाह का कहना है कि अनिल के बेहोश हो जाने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसे बचाने की पूरा कोशिशें की गईं, लेकिन उसको बचाने में नाकाम रहे, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीन ने आगे कहा कि कॉलेज की रैगिंग निरोधक समिति ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अगर सीनियर छात्र रैगिंग के लिए जिम्मेदार पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अनिल के साथियों का क्या कहना है?

इस घटना के बाद छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही दुर्घटनावश मौत के मामले में फिलहाल मामला दर्ज किया गया। सूत्रों के मुताबिक, 7 से 8 सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों के एक ग्रुप को लगभग तीन घंटे तक खड़े रहने को मजबूर किया। उनमें से एक छात्र का कहना है कि ‘उन्होंने हमें खड़े रहने के लिए मजबूर किया था।’ मृतक छात्र के परिजन इस पूरी घटना से सदमे में हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Gujarat Weather: गुजरात में कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड! 23 नवंबर से इतने डिग्री रह जाएगा तापमान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें