हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

गुजरात की पटाखा फैक्ट्री में जिंदा जले चार मजदूर, वेल्डिंग की चिंगारी से भड़की थी आग, देखिए VIDEO

विज्ञापन
Gujarat

गुजरात: गुजरात के अरावली जिले में गुरुवार की दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। इस अग्निकांड में चार मजदूरों की झुलसकर मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि पांच किमी दूर से धुआं दिख रहा था। पूरा आसमान धुएं से ढक गया था। रेस्क्यू टीम ने पांच मजदूरों को सुरक्षित बचाया है।

पुलिस अधीक्षक संजय खरात ने बताया कि यह हादस मोडासा से पांच किमी दूर हिम्मतनगर रोड का है। जानकारी के अनुसार, पटाखा फैक्ट्री के पास वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान वेल्डिंग की चिंगारी से पटाखा गोदाम में आग लग गई। हादसे की सूचना पाकर फायर विभाग की दो टीम मौके पर पहुंची। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

अग्निशमन अधिकारी दिग्विजय सिंह गढ़वी ने बताया कि भयंकर आग लगने की सूचना मिलने के बाद हमारी स्टाफ टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गई। आग को बुझा दिया गया है।

पिछले महीने तमिलनाडु में महिला की गई थी जान

पिछले महीने, तमिलनाडु में कुड्डालोर जिले के शिवनारपुरम गांव में पटाखों के एक गोदाम में आग लग गई थी। जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। जबकि कई गंभीर रूप से झुलस गए थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें