Gujarat Retired Govt Offier Success Story: गुजरात के मेहसाणा से सफलता की बहुत ही प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। यहां गुजरात वन विभाग में RFO के पद पर काम करने वाले मनसुखलाल शोभाशना ने रिटायरमेंट के बाद 69 साल की उम्र में गाय आधारित खेती शुरू की, जिससे वह आज हर साल 20 लाख रुपये की कमाई कर रहे हैं। कमाई का आंकड़ा कई बार बढ़ भी जाता है।
रिटायरमेंट के बाद मिली सफलता
मनसुखलाल शोभाशना बताते है कि रिटायरमेंट के बाद वह अमेरिका चले गए थे। यहां उन्हें ड्रैगन फ्रूट जैसे फलों की खेती के बारे में पता चला। इसके बाद वह 3 साल पहले अपने वतन वापस आए और फार्म में गाय आधारित जैविक खेती शुरू की है। मनसुखलाल शोभाशना ने बताया कि टिकाऊ कृषि के लिए उन्होंने ट्रॉपिकल एक्सोटिक फ्रूट्स के बागानों लगाने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने अपनी 10 एकड़ की जमीन पर लाल ड्रैगन फ्रूट, खुरमा फल, पैशन फ्रूट और सेब सुंदरी बोर की खेती शुरू की। जैविक खेती को सपोर्ट देने के लिए गौ अमृत जैविक तरल गाय के गोबर से जैविक खाद बना रहे हैं। इसके अलावा वह अपने फार्म पर बाकी किसानों को भी प्राकृतिक खेती के बारे में बताते हैं।
यह भी पढ़ें: Gujarat: भावनगर के हीरा उद्योग पर पड़ रहा मंदी का असर, इतिहास में पहली बार हुआ ये काम
नेशनल हॉर्टिकल बोर्ड और ATMA से मिली मान्यता
इसके साथ ही वह ड्रैगन फ्रूट नर्सरी भी चलाते हैं। हाल ही में उन्हें जैविक ड्रैगन फ्रूट वृक्षारोपण के लिए नेशनल हॉर्टिकल बोर्ड और ATMA की तरफ से अनुमोदित और मान्यता मिली है। उन्होंने बताया कि वह ड्रैगन फ्रूट के बागानों की सिंचाई ड्रिप सिंचाई के जरिए से करते हैं। वह पिछले 3 सालों से ड्रैगन फ्रूट की खेतीकर रहे हैं। इसके अलावा कई और विदेशी फलों का रोपण भी शुरू किया है। अकेले ड्रैगन फ्रूट के बागानों से वह सालाना 20 लाख रुपये कमाते हैं।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
15 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
1 day agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
2 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
3 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
5 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
7 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
8 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines