CM Bhupendra Patel on Vadodara Flood Condition: कुछ दिनों की राहत के बाद फिर से गुजरात में भारी बारिश का कहर बरसने लगा है। इसी के साथ एक बार फिर से वड़ोदरा बाढ़ की चपेट में आ गया है। पिछले 4 दिनों से वडोदरा शहर में लगातार बारिश हो रही है। इसकी वजह से विश्वामित्री कालाघोड़ा ब्रिज का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही झील में भारी मात्रा में पानी की आवक हो रही है। इसके चलते शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। कुछ इलाकों को खाली करा लिया गया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं वडोदरा की इस हालत पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।
वडोदरा के बाढ़ पर नाराज हुए सीएम पटेल
बीते दिन मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल वडोदरा गए यहां उन्होंने बीजेपी विधायकों, सांसदों, पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में उन्होंने वडोदरा में बार-बार बारिश का पानी भरने पर नाराजगी जताई है। सीएम पटेल ने कहा कि 22 साल से हमारी अपनी सरकार है, तो आपने किसे प्रस्तावित किया? आप चाहो तो सब कुछ दे देते हैं, अब से पानी नहीं भरना चाहिए।
वडोदरा में बढ़ा विश्वामित्री का स्तर
बता दें कि वडोदरा में विश्वामित्री का स्तर बढ़ने के कारण लोगों को सतर्क कर दिया गया है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों ने अपने वाहनों को किसी भी तरह की क्षति से बचाने के लिए पुल पर अपने वाहन खड़े कर दिए हैं। पिछले महीने बाढ़ में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस बार बाढ़ में वाहन क्षतिग्रस्त होने से पहले ही लोग पुल पर वाहन छोड़ कर चले गए। वडोदरा के उर्मी ब्रिज पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है।
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
1 day agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
1 day agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
10 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
11 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
12 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
14 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
15 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines