गुजरात ATS ने कर्नाटक के बेंगलुरु से शमा परवीन नामक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला को एक बड़े ऑपरेशन के बाद धर दबोचा गया है। ATS का दावा है कि अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) की महिला शाखा से शमा के लिंक मिले हैं। जांच में पता चला है कि शमा सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी, भारत विरोधी और पाकिस्तानी सेना के समर्थन में लगातार पोस्ट कर रही थी। फिलहाल ATS शमा से पूछताछ कर रही है।
असीम मुनीर के बयान को किया पोस्ट
एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) के मुताबिक, शमा परवीन ने अपने सोशल अकाउंट्स के माध्यम से पाकिस्तान सेना प्रमुख असीम मुनीर से भारत में “गजवा-ए-हिंद” के तहत इस्लामी शासन लागू करने की खुलकर अपील की थी। उसने इमाम अब्दुल अजीज (लाल मस्जिद, लाहौर) के ऐसे बयान भी साझा किए, जिनमें सशस्त्र क्रांति और जिहाद के रास्ते भारत में सरकार गिराने की वकालत की गई थी। उसकी पोस्ट्स में भारत के खिलाफ नफरत फैलाने वाली और हिंसा के लिए प्रेरित करने वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया था।
ये भी पढ़ें: गुजरात में कब से लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड? मुख्यमंत्री ने की बैठक, एक महीने में आएगी रिपोर्ट
युवाओं को कट्टरपंथ और जिहाद के लिए करती प्रेरित
ATS की जांच में यह बात भी सामने आई कि शमा परवीन सोशल मीडिया के जरिये युवाओं को कट्टरपंथ और जिहाद के लिए प्रेरित कर रही थी, AQIS के लिए संभावित भर्ती की भूमिका निभा रही थी और सीधे पाकिस्तान से जुड़े संपर्कों के जरिए काम कर रही थी। उसके खिलाफ साक्ष्य मिलने पर गुजरात एटीएस ने उसे कर्नाटक के बेंगलुरु से गिरफ्तार किया।
ये भी पढ़ें: क्या है गुजरात पुलिस का अभिरक्षक? रोड एक्सीडेंट में बनेगा मददगार, ऐसे बचाएगा जान
कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन चुकी थी शमा
ATS के मुताबिक शमा की गतिविधियां भारत की कानून-व्यवस्था और एकता के लिए गंभीर खतरा बन चुकी थीं, जिसकी वजह से उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। उसकी गिरफ्तारी एटीएस के साथ-साथ केंद्रीय एजेंसियों के सफल समन्वय की मिसाल है।
संबंधित खबरें
500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
1 day agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
3 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
3 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
3 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
4 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
5 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
6 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
7 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
7 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines