हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gujarat: अहमदाबाद मेट्रो में यात्रा के लिए अब इस ऐप से बुक कर सकेंगे टिकट, लॉन्च हुआ एप्लीकेशन

Ahmedabad Metro Rail Corporation: अहमदाबाद मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक एप्लिकेशन लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Ahmedabad Metro Rail Corporation

Ahmedabad Metro Rail Corporation: अहमदाबाद में हर दिन बड़ी संख्या में लोग मेट्रो रेल सेवा का लाभ उठाते हैं। मेट्रो में यात्रियों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। अभी तक जो लोग मेट्रो में सफर करना चाहते थे, उन्हें मेट्रो स्टेशन से टिकट खरीदना पड़ता था। लेकिन अब अहमदाबाद मेट्रो की ओर से एक मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया गया है। यात्री अब इस ऐप के जरिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।

अब ऑनलाइन बुक कर सकेंगे टिकट

गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उसका मोबाइल टिकटिंग एप्लिकेशन “अहमदाबाद मेट्रो (आधिकारिक)” आज लॉन्च किया गया है। “अहमदाबाद मेट्रो (आधिकारिक)” ऐप का उपयोग करके यात्री अब अपने मोबाइल के माध्यम से आसानी से मेट्रो टिकट खरीद सकते हैं।

टिकटों का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड के साथ-साथ यूपीआई के माध्यम से भी किया जा सकता है। यह एप्लिकेशन एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं के लिए Google Play Store पर उपलब्ध है और 23/12/2024 से यह iOS प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  Gujarat: गृहमंत्री का कड़ा आदेश, ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने वालों का चालान नहीं…अब सीधे भेजें जेल

ये भी पढ़ें-  गुजरात के किसानों के लिए राज्य सरकार का बड़ा ऐलान, सर्दियों में फसल बोने के लिए मिलेगी ये सुविधा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola