हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

गुजरात के इन 4 सोलर पार्क से हुई 627.34 करोड़ कमाई; पढ़ें GPCL की रिपोर्ट

गुजरात में 4 सोलर पार्क चालू हैं, जिसके मैनेजमेंट और इंप्लीमेंटेशन का काम GPCL कर रही है। GPCL ने इन 4 सोलर पार्क से 627.34 करोड़ रुपये की कमाई की है।

विज्ञापन

गुजरात सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए हर एक सेक्टर पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इसी के तहत राज्य में रिन्यूएबल एनर्जी को लेकर भी बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है। गुजरात में फिलहाल 4 सोलर पार्क चालू हैं, जिनके मैनेजमेंट और इंप्लीमेंटेशन के लिए GPCL (गुजरात पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड) नोडल एजेंसी के रूप में काम कर रही है। इन चारों सोलर पार्क से GPCL ने 2023-24 में 627.34 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस बात की जानकारी गुजरात विधानसभा सत्र में प्रस्तुत रिपोर्ट में दी गई है।

GPCL की रिपोर्ट

गुजरात विधानसभा सत्र में GPCL की 2023-24 की रिपोर्ट पेश की गई। GPCL की रिपोर्ट में अलग-अलग एनर्जी प्रोजेक्ट के प्लान बनाने और उन पर काम शुरू करने से लेकर इससे जुड़ी जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि GPCL ने 2023-24 में 627.34 करोड़ रुपये की कमाई की, जो 2022-23 में 571.69 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा पिछले साल 155.67 करोड़ रुपये की तुलना में 163.70 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: गुजरात के भड़भूत बैराज प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा अपडेट; मुख्यमंत्री ने बताया कब तक पूरा होगा काम

इन 4 शहरों में पार्क

रिपोर्ट के अनुसार, बनासकांठा के चरंका में गुजरात सोलर पार्क में 36 डेवलपर्स हैं, जिनकी संयुक्त सोलर पार्क की क्षमता 730 मेगावाट है। वहीं धोलेरा में अल्ट्रा मेगा सोलर पार्क है, जहां सरकार ने 1,000 मेगावाट प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। अब तक इस पार्क में 300 मेगावाट चालू हो चुका है। इस बीच बनासकांठा के वाव तालुका में राघनेस्दा अल्ट्रा मेगा सोलर पार्क 700 मेगावाट क्षमता के साथ पूरी तरह चालू है। जीपीसीएल ने इन साइटों पर सभी जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर, जल आपूर्ति और विद्युतीकरण कार्य पूरे कर लिए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें