गुजरात में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कक्षा 12वीं पास युवक तरुण ब्रह्मभट्ट ने अपनी पत्नी को फेसबुक पर मैसेज करने वाले व्यक्ति को सबक सिखाने के लिए खुद को पुलिस अधिकारी बताकर थानों में कॉल कर दिए. पुलिस को शक होने पर की गई जांच में उसकी सच्चाई सामने आई, जिसके बाद गुजरात यूनिवर्सिटी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
कक्षा 12वीं पास आरोपी तरुण ब्रह्मभट्ट ने अपनी पत्नी को फेसबुक पर मैसेज करने वाले शख्स को पकड़वाने के लिए खुद को PSI बताकर पुलिस को फोन किया था. उसने पहले नवरंगपुरा पुलिस को कॉल कर कहा कि एक आरोपी को पकड़ा जाए, बाद में यूनिवर्सिटी थाने को भी हुक्म दिया. लेकिन पुलिस को जब बात पर शक हुआ और जांच की तो खुलासा हुआ कि कॉल करने वाला असली अधिकारी नहीं, बल्कि नकली PSI है. गुजरात यूनिवर्सिटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपनी पत्नी को मैसेज करने वाले व्यक्ति को सबक सिखाने के लिए यह चाल चली थी.
एसपी एच एन कड़सादरा ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी तरुण ब्रह्मभट्ट के खिलाफ पहले से ही खोकरा, मेहसाणा, पाटन बी डिविजन और चाणस्मा थानों में धोखाधड़ी और फर्जी पहचान के चार मामले दर्ज हैं. अब पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी का अहमदाबाद निवासी बकुलभाई नाम के व्यक्ति से क्या संबंध है. साथ ही, पाटन पुलिस को सूचित किया गया है क्योंकि आरोपी वहां के एक पुराने मामले में वॉन्टेड भी है.
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
23 hrs agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
5 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
5 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
14 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines