हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'भारत क्या हम तो पाकिस्तान को भी हिंदू राष्ट्र बनाएंगे', बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का बयान

विज्ञापन
Pandit Dhirendra Krishna Shastri

Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर हिंदू राष्ट्र का आह्वान किया है। उन्होंने गुजरात के सूरत में कथावाचन के दौरान आह्वान करते हुए कहा कि अगर गुजरात के लोग एकजुट हों तो न केवल भारत बल्कि वे पाकिस्तान को भी एक हिंदू राष्ट्र बना सकते हैं।

गुजरात के सूरत में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जिस दिन गुजरात के लोग इस तरह एकजुट हो जाएंगे, भारत ही नहीं, हम पाकिस्तान को भी एक हिंदू राष्ट्र बना देंगे।

बागेश्वर धाम प्रमुख ने शनिवार (27 मई) को सूरत में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। बता दें कि इससे पहले भी पंडित धीरेंद्र शास्त्री कथावाचन के दौरान हिंदू राष्ट्र का आह्वान कर चुके हैं। बागेश्वर धाम के महंत को बुधवार (24 मई) को मध्य प्रदेश सरकार से वाई श्रेणी सुरक्षा कवर मिला है।

विज्ञापन

कार्यक्रमों में भीड़ को देखकर बढ़ाई गई थी सुरक्षा

धीरेंद्र शास्त्री के हाल के कार्यक्रमों में भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा दी गई थी। मप्र सरकार ने अन्य राज्य सरकारों से भी आग्रह किया है कि यदि धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम उनके राज्य में आयोजित किए जाते हैं तो उन्हें समान स्तर की सुरक्षा प्रदान की जाए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola