Business Man Traveled From Ahmedabad To London By Vintage Car: भारत के एक व्यवसायी ने कार से लंदन तक यात्रा की हैं। व्यवसायी अपने परिवार के साथ कार से सड़क मार्ग के जरिये अहमदाबाद से लंदन तक की यात्रा की। इस दौरान व्यवसायी ने 14 देशों की यात्रा की और 12 हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी 76 दिनों में पूरी की। ऐसा करके व्यवसायी ने एक रिकाॅर्ड बना दिया है।
व्यवसायी ने देश की आजादी के 76 साल पूरे होने पर यह तय किया कि वे ब्रिटेन में निर्मित विंटेज कार 1950 ‘एमजी वाईटी’ पर सवार होकर इस विशेष यात्रा की शुरुआत करेंगे। व्यवसायी का सपना था कि वे उस कार को वहां ले जाएं जहां उसका निर्माण हुआ। ऐसे में अहमदाबाद के व्यवसायी विंटेज कार से लंदन के लिए निकल पड़े।
76 दिनों में पूरी की यात्रा
अहमदाबाद के इस व्यवसायी का नाम दमन ठाकोर है। वह अपने 75 साल के पिता और 21 वर्षीय बेटी के साथ लाल परी नाम की कार चलाकर दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के एबिंगडन स्थित एमजी फैक्ट्री पहुंचे। दमन 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर इंग्लैंड पहुंच गए। वहां पहुंचने के बाद व्यवसायी ने महाराजा चार्ल्स तृतीय के एक प्रतिनिधि को ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की प्रतिकृति सौंपी।
रेतीले तूफान नहीं रोक पाए रास्ता
दमन ने बताया कि उन्होंने सरदार पटेल की आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास के मूल्यों से प्रेरणा ली। उन्होंने बताया कि रास्ते में उन्हें दुबई और ईरान की गर्मी, रेगिस्तान, रेतीले तूफान और कई दुर्गम रास्तों से गुजरना पड़ा। दमन ने बताया कि 15 अगस्त को महाराष्ट्र सरकार में कौशल, रोजगार और नवाचार मंत्री प्रभात लोढ़ा ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
9 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
1 day agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
2 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
3 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
5 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
7 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
8 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines