गुजरात के बनासकांठा के डीसा स्थित धुनवा रोड पर एक पटाखा फैक्ट्री और गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे फैक्ट्री में काम कर रहे 18 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि बाकी घायल 3 मजदूरों को हाॅस्पिटल ले जाया गया। कई मजदूरों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार आग की घटना बाॅयलर फटने के कारण हुई है। आग लगने के बाद फायर टेंडर मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी। वहीं आग के कारण फैक्ट्री की पहली मंजिल ढह गई। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची हुई है।
विस्फोटक लाकर पटाखा बनवाते
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए मृतकों और घायलों को हाॅस्पिटल पहुंचाया। आग के कारण फैक्ट्री का स्लैब टूट गया। जिसके कारण बचाव कार्य में बाधा आई। आग लगने के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिस कंपनी में आग लगी, उसका नाम दीपक ट्रेडर्स है। कंपनी में पटाखे बनाए जाते हैं। जानकारी अनुसार पटाखा फैक्ट्री के मालिक का नाम खूबचंद सिंधी है। वे फैक्ट्री में बाहर से विस्फोटक लाते और उसके बाद पटाखा बनवाते थे। हां फैक्ट्री मालिक के पास इसको चलाने का लाइसेंस था या नहीं, यह जांच का विषय है।
हादसे की होगी जांच
वहीं इस मामले में डीसा से विधायक प्रवीण माली ने बताया कि फैक्ट्री के मलबे में अभी भी कई मजदूर दबे हो सकते हैं। हालांकि पांच लोगों को बचा लिया गया है और अन्य को अस्पताल ले जाया गया है। जिनका इलाज चल रहा है। तीन लोग 40 प्रतिशत से अधिक जल गए डीसा एसडीएम नेहा पांचाल ने बताया कि घटना में सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल छह लोगों का इलाज चल रहा है। उनमें से तीन लोग 40 प्रतिशत से अधिक जल गये हैं। उन्होंने कहा कि हादसे को लेकर प्रशासन की ओर से जांच जारी है। जल्द ही हादसे की सही वजह का पता लगा दिया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः गुजरात में 100 करोड़ निवेश करेगी देश की ये बड़ी डेयरी, इस शहर में लगाएगी करोड़ों का प्लांट
वही दमकल विभाग के मुताबिक सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर उन्हें कॉल मिला जिसके बाद से ही वो आग बुझाने और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए थे। स्थानीय लोगो का कहना है की धमाका इतना जबरदस्त था की फैक्ट्री के कई पार्ट्स दूर जाकर गिरे। वहीं आसपास की दुकाने भी थर्रा गई। धमाके की वजह से कई दुकानों के सामान भी तीतर बितर हो गए।
ये भी पढ़ेंः गुजरात के भड़भूत बैराज प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा अपडेट; मुख्यमंत्री ने बताया कब तक पूरा होगा काम
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
1 day agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
5 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
5 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
14 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines