Air India Plane Crash: अहमदाबाद में एअर इंडिया प्लेन क्रैश में जिन लोगों की जान गई है, उनकी पहचान की जा रही है। इसके लिए हर रोज शवों की DNA टेस्ट के जरिए पहचान की जा रही है और उन्हें उनके परिवारों को सौंपा जा रहा है। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. राकेश जोशी ने इस पर ताजा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि अब तक 190 मृतकों की डीएनए पहचान की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 157 शव उनके परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। इसके अलावा, घायलों का इलाज अभी जारी है।
DNA की जांच जारी
प्लेन हादसे में अब तक जिन शवों की पहचान नहीं की गई थी, उसके लिए DNA के मिलान की प्रक्रिया जारी है। 190 मृतकों की डीएनए पहचान हो चुकी है, जिसमें से 157 शवों को उनके परिवार को सौंप दिया गया है। बाकी के बचे 33 में से 5 के डीएनए मिलान की प्रक्रिया अभी भी जारी है। 15 के लिए परिजनों के सैंपल का इंतजार है और अभी 10 शव सौंपने की प्रक्रिया में हैं। जानकारी के मुताबिक, 2 शव विदेश भेजे गए हैं और 11 शव गुजरात के बाहर दूसरे राज्यों में भेजे जा चुके हैं। 129 शव गुजरात के अंदर सड़क मार्ग से उनके घर तक पहुंचाए गए हैं।
ये भी पढ़ें: Explainer: अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच करने क्यों आईं विदेशी एजेंसियां, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण?
मृतकों की क्या है राष्ट्रीयता?
शवों की पहचान 123 भारतीय नागरिक
27 ब्रिटिश नागरिक
4 पुर्तगाली नागरिक
1 कनाडाई नागरिक
4 गैर-यात्री
जीवित बचे यात्री की क्या है स्थिति?
इस हादसे में 242 यात्रियों में से केवल एक ही यात्री जीवित बच पाया है, जिसका नाम विश्वासकुमार रमेश है। जानकारी के मुताबिक, वह अब स्वस्थ हैं। उनके परिवार के सदस्य UK से अहमदाबाद पहुंचे थे। उन्हें मंगलवार शाम 7:30 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
अन्य घायलों की क्या है हालत?
घायलों की बात करें, तो एक गंभीर रूप से झुलसे मरीज की मंगलवार को वेंटिलेटर पर मौत हो गई। वर्तमान में 7 घायल सिविल अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 12 अन्य गुजरात के अलग-अलग अस्पतालों (जैसे जाइडस, अपोलो) में इलाज करा रहे हैं। दुर्घटना के पहले दिन सिविल अस्पताल में 71 मरीज भर्ती हुए थे, जिनमें से अब तक 3 की मौत हो चुकी है।
वहीं, डॉ. जोशी ने जानकारी दी कि बीजे मेडिकल कॉलेज के किसी भी छात्र की अस्पताल में भर्ती होने के बाद मौत नहीं हुई है। जिन छात्रों की मौत हुई थी, वो हादसे के वक्त ही हुई थी। अस्पताल प्रशासन लगातार मृतकों की पहचान और घायलों के इलाज में लगा है।
ये भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद बोइंग 787 की 66 उड़ानें कैंसिल, DGCA ने विमान कंपनियों से मांगा जवाब
संबंधित खबरें
Rajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
2 hrs agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
14 hrs ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
14 hrs ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
1 day agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
4 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
4 days agoAir India AI-171 Crash: पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर रखी अहम मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखी चिट्ठी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoबांग्लादेश क्यों हो गया गुजरात पर निर्भर, कैसे बहने लगी उलटी गंगा? जानिए वजह
9 days agoगंभीरा पुल हादसे के एक साल बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया नए पुल का उद्घाटन
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines