गुजरात के अहमदाबाद में बीती रात करीब 11 बजे एक हादसा हुआ। यहां वटवा में पुल के निर्माण के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली सेगमेंटल लॉन्चिंग गैंट्री (एक खास तरह की क्रेन) अपनी जगह से फिसल गई। हादसे में किसी की जान तो नहीं गई, लेकिन इससे पास की रेलवे लाइन प्रभावित हुई है। इसकी वजह से अहमदाबाद से मुंबई जाने वाली करीब 25 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इस बात की जानकारी अहमदाबाद रेलवे विभाग के एक अधिकारी ने दी है।
हादसे की वजह से 25 ट्रेनें रद्द
अहमदाबाद रेलवे विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के मद्देनजर 25 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इसमें कम से कम 15 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है। वहीं 5 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है और 6 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। NHSRCL के वरिष्ठ अधिकारी समेत पुलिस और फायर फाइटर्स अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। निर्माणाधीन संरचना को कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, इस दुर्घटना के बाद 25 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
कैंसल की गई ट्रेनों की लिस्ट
वटवा-बोरीवली एक्सप्रेस, अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस, वडोदरा-वटवा इंटरसिटी, अहमदाबाद-वलसाड गुजरात क्वीन, जामनगर-वडोदरा इंटरसिटी, वडनगर-वलसाड-वडनगर एक्सप्रेस और वटवा-आनंद मेमू शामिल हैं। वहीं, अहमदाबाद-एमजीआर चेन्नई हमसफर एक्सप्रेस, राजकोट-सिकंदराबाद एक्सप्रेस और कुछ ट्रेनों के समय बदले गए हैं।
यह भी पढ़ें: अहमदाबाद के पास एक और इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जानें कब तक काम होने की उम्मीद
कैसे हुआ हादसा?
बता दें कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए निर्माण में इस्तेमाल की जाने वाली सेगमेंटल लॉन्चिंग गैंट्री (क्रेन) गलती से अपने स्थान से फिसल गई, जिससे आस-पास की रेलवे लाइन प्रभावित हुई। यह मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का एक हिस्सा था। कंक्रीट ग्राइंडर का लॉन्च पूरा होने के बाद पुल निर्माण के लिए पूरी तरह से गैंट्री को वापस ले लिया गया।
संबंधित खबरें
क्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
5 hrs ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
2 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
4 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
4 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
4 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
4 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
6 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
7 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
7 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines