Ahmedabad Plane Crash Emotional: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला दर्दनाक विमान हादसा हुआ है। अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेक ऑफ के कुछ मिनट बाद ही हादसे का शिकार हो गई। इस फ्लाइट में 242 लोग सवार थे, जिसमें पायलट और क्रू मेंबर भी शामिल हैं। इन 242 लोगों में से 241 लोगों की जान इस हादसे में चली गई है। इसमें खेड़ा जिले की रूपल पटेल (45) शामिल थीं, जो अपने मायके आई थीं। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर रूपल के भाई पवन पटेल उन्हें छोड़ने आए थे। इस हादसे के बाद से ही रूपल के भाई रो-रोकर बुरा हाल है। पवन ने बताया कि उसने अपनी बहन को विदाई देने से पहले गले लगाया था और अपना ख्याल रखने को कहा था।
नहीं थम रहे भाई के आंसू
जानकारी के अनुसार, पवन पटेल खेड़ा जिले के नाडियाड के उत्तरसांडा गांव के रहने वाले हैं। पवन पटेल ने बताया कि उनकी बहन रूपल पटेल 15 साल लंदन में अपने पति और बच्चों के साथ रही थीं। कुछ समय पहले ही वह भारत अपना इलाज करवाने आई थीं। पवन पटेल ने कहा कि मैं अपनी बहन को लंदन की फ्लाइट के लिए एयरपोर्ट पर छोड़ने गया था। मैंने उसका सामान उठाने में मदद की थी क्योंकि वह बीमार थीं। इसके बाद मैंने उसे गले लगाया और उससे कहा कि वह अपना ख्याल रखे। लेकिन, जैसे ही मैं घर लौटा, मुझे खबर मिली कि फ्लाइट क्रैश हो गई है।
यह भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash में 265 लोगों की मौत, पढ़ें विमान हादसे के 10 अपडेट्स
रूपल पटेल की भाभी हीना पटेल ने रोते हुए कहा कि इस हादसे में मेरी ननंद की मौत हो गई है। वह लंदन में रहती थीं और इलाज के लिए भारत आई थीं। वह अपने इलाज के दौरान हमारे साथ ही रह रही थीं। पवन पटेल ने बताया कि उनका डीएनए सैंपल ले लिया गया है, जिसकी रिपोर्ट 72 घंटे बाद आएगी।
मृतक के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा
बता दें कि अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एयर इंडिया के बोइंग 787-8 फ्लाइट 171 टेक-ऑफ करने के तुरंत बाद ही क्रैश हो गई। इस हादसे में पायलट और क्रू मेंबर समेत 241 लोगों की जान चली गई। वहीं, हादसे के बाद टाटा ग्रुप ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले हर एक व्यक्ति के परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
संबंधित खबरें
वडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
20 hrs agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
2 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
4 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
6 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
6 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
6 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
6 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
7 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
9 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines