गुजरात में अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो की शुरुआत के साथ ही लोगों की यात्रा आसान हो गई। वहीं, अब इस मेट्रो का विस्तार सचिवालय तक होने वाला है, जिसको लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। दरअसल, शहर में करीब 1.18 लाख यात्री हर दिन मेट्रो सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें से 2,500 यात्री गांधीनगर जाने वाले हैं। यात्रियों की संख्याओं को बढ़ाने के लिए अब गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (GMRC) सचिवालय मार्ग पर ध्यान दे रही है। GMRC ने बताया कि इस साल जून तक सचिवालय मार्ग के मेट्रो रूट को खोलने की तैयारी जा रही है।
अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो नेटवर्क
GMRC के अधिकारियों ने बताया का लक्ष्य इस साल के अंत तक अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो नेटवर्क को पूरा करना है। एक बार चालू होने के बाद गांधीनगर कॉरिडोर में यात्रियों की संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है। इसमें महात्मा मंदिर, अक्षरधाम, सचिवालय, गिफ्ट सिटी और GNLU जैसे प्रमुख स्टॉप कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएंगे। GMRC भी बीजी टाइम के दौरान ट्रेनों की फेरी बढ़ाने की प्लानिंग कर रही है। उम्मीद है कि अधिक यात्री बसों से मेट्रो की ओर रुख करेंगे।
यह भी पढ़ें: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पर ताजा अपडेट, 14वां पुल पूरा, जानें कितनों का निर्माण बाकी
4.71 करोड़ रुपये का रेवेन्यू
वहीं, दूसरी ओर अहमदाबाद को राज्य की राजधानी से जोड़ने वाली इस मेट्रो लाइन का सचिवालय तक पूरा विस्तार होने के साथ यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। GMRC अधिकारियों ने इस साल जनवरी में अब तक की सबसे ज़्यादा सवारियां दर्ज की गईं है। इसमें 39.5 लाख से ज्यादा यात्री थे, जिससे 4.71 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। बता दें कि मार्च 2024 में से 26.99 लाख से मार्च 2025 में सवारियों की संख्या बढ़कर 35.53 लाख हो गई। इसके बाद भी कई मेट्रो ट्रेनें कई कनेक्टिंग रूटों पर बहुत कम यात्रियों के साथ चलती हैं।
संबंधित खबरें
अदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
19 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
1 day agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
2 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
5 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
7 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
7 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
8 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines