Gujarat Election Result: विपिन श्रीवास्तव। बीजेपी गुजरात में रिकॉर्ड सातवीं बार सरकार बनाती नजर आ रही है, इस बार बीजेपी गुजरात में सारे रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है, पार्टी 150 से भी ज्यादा सीटें जीतती दिख रही है, गुजरात में मिल रही जीत से गदगद सीएम शिवराज ने भी बड़ा बयान देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है।
विजय नहीं महाविजय
सीएम शिवराज ने गुजरात में बीजेपी को मिल रही जीत पर कहा कि ‘गुजरात की विजय, विजय नहीं महाविजय है अभूतपूर्व है, पीएम मोदी के प्रति श्रद्धा, विश्वास और स्नेह का प्रकटीकरण हुआ है, जन जन के मन में वे बसे हैं, गुजरात में जो विजय हुई है उसने सिद्ध किया है कि वास्तव में भी कल्पवृक्ष हैं। जनता असीम श्रद्धा उनके प्रति रखती है, जो विकास का मॉडल उन्होंने गुजरात मॉडल के रूप में दिया वो देश और दुनिया को कई मायने में दिशा दिखा रहा है, गुजरात की जनता के प्रति हृदय से आभार।
राहुल गांधी पर साधा निशाना
सीएम शिवराज ने राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि ‘राहुल जी भारत जोड़ यात्रा कर रहे हैं ऐसा ना हो बाद में उनको कांग्रेस खोजो यात्रा करनी पड़े, 20 के लगभग कांग्रेस का सिमट जाना, अपने आप में कांग्रेस की स्थिति क्या है इसका प्रकटीकरण भी करता है, भारतीय जनता पार्टी के लिए ये विजय अद्भुत है अभूतपूर्व है’
वहीं दिग्विजय सिंह के EVM वाले बयान पर भी मुख्यमंत्री ने पलटवार किया, उन्होंने कहा कि ‘वो पहले से ही तैयारी करते है, उनका सॉफ्ट टारगेट EVM ही रहता था, इस बार भी चुनाव के बाद ऐसा ही हो रहा है। उनका टारगेट ईवीएम ही बना हुआ है।
बता दें कि गुजरात में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रचार किया था, जबकि उनके सरकार के कई मंत्री भी गुजरात चुनाव में प्रचार में जुटे रहे थे, ऐसे में गुजरात में मध्य प्रदेश बीजेपी के नेताओं की भी परीक्षा थी, जिसमें बीजेपी के नेता पास होते हुए नजर आए हैं। मध्य प्रदेश बीजेपी के नेताओं ने जहां-जहां प्रचार किया था, वहां बीजेपी को जीत मिली है।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
34 mins agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
47 mins agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
48 mins agoमां पर मारपीट का आरोप, दादा-दादी संग रहना चाहता है किशोर
1 hr agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 hr ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
1 hr agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
2 hrs agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
3 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
3 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines