Gujarat Election: गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने अब तक की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है, गुजरात में बीजेपी ने 156 विधानसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। मध्य प्रदेश से सटी गुजरात की सभी विधानसभा सीटों पर भी कमल का राज देखने को मिला है। खास तौर पर गुजरात की यह सीटें आदिवासी बहुल थी ऐसे में इन सीटों पर बीजेपी की जीत मध्य प्रदेश के लिए भी अच्छे संकेत माने जा रहे हैं। यही वजह है कि गुजरात की जीत से मध्य प्रदेश बीजेपी के नेता भी गदगद नजर आ रहे हैं।
MP से सटी 27 सीटों में से 25 पर BJP की जीत
दरअसल, मध्य प्रदेश से सटी गुजरात की 27 विधानसभा सीटों पर बीजेपी को शानदार जीत मिली है, बीजेपी ने 27 में से 25 सीटें जीती हैं, जबकि एक सीट कांग्रेस और एक सीट आम आदमी पार्टी के खाते में गई है। यह जीत जितनी गुजरात के लिए खास मानी जा रही है उतनी ही मध्य प्रदेश के नजरिए से भी अहम है। क्योंकि इन सीटों पर मिली जीत का सीधा असर 2023 में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पर पड़ना तय माना जा रहा है। क्योंकि 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस में अच्छी टक्कर देखने को मिली थी, लेकिन इस बार के चुनाव में बीजेपी ने एक तरफ जीत हासिल की है।
आदिवासियों के मन में बसी बीजेपी
खास बात यह है कि मध्य प्रदेश से सटी गुजरात की यह सभी सीटें आदिवासी बहुल है, जिनमें से कई सीटें आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित भी थी, ऐसे में आदिवासी सीटों पर बीजेपी की जीत इस बात के संकेत भी हैं कि पार्टी की तरफ से आदिवासी वर्ग को अपने पक्ष में करने वाला दांव भी सफल होता नजर आ रहा है, राजनीतिक जानकारों का भी यही कहना है कि गुजरात के आदिवासियों के मन में बीजेपी बसती नजर आ रही है, जिसके चलते पार्टी को इतनी बड़ी जीत मिली है।
बनासकांठा और दाहोद जिले में ज्यादातर सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया है, खास बात यह भी हैं कि इन सीटों पर प्रचार की जिम्मेदारी भी बीजेपी ने मध्य प्रदेश के नेताओं को सौंपी थी, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को बनासकांठा जिले का प्रभारी बनाया गया था, जबकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी गुजरात में प्रचार किया था। इन नतीजों को आदिवासियों के रुख के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि गुजरात में आदिवासी वर्ग के लिए 26 सीटें आरक्षित थी, जिनमें से 24 सीटें बीजेपी ने जीती हैं।
मध्य प्रदेश में आदिवासी वर्ग के लिए 47 सीटें आरक्षित
मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 47 सीटें आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित हैं, खास बात यह है कि इनमें से अधिकतर सीटें ऐसी हैं जो गुजरात से सटी हैं, जहां के आदिवासियों का एक दूसरे से अच्छा संपर्क माना जाता है। 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आदिवासियों ने कांग्रेस का रुख किया था, जिससे बीजेपी को सत्ता गंवानी पड़ी थी, क्योंकि 2018 में कांग्रेस ने 30 आदिवासी सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि बीजेपी को 16 सीटें मिली थी। ऐसे में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी एक बार फिर इस वोटबैंक को अपने पाले में लाने में जुटी है, जिसमें गुजरात के विधानसभा चुनाव के नतीजें बीजेपी के लिए अच्छे संकेत माने जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
8 mins agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
58 mins agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
1 hr agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
3 hrs agoLIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार', आशुतोष रांका ने किया पलटवार
8 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
16 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
16 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
16 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
18 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines