Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी-2 की 14 एवेन्यू सोसायटी के निवासी इन दिनों लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या से परेशान हैं. सोसायटी में आए दिन कुत्तों के हमले की घटनाएं हो रही हैं, जिससे निवासियों में दहशत का माहौल है. पार्क और पार्किंग एरिया में जाना लोगों के लिए खतरे से खाली नहीं रहा. निवासियों का कहना है कि कई बार बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर कुत्ते हमला कर चुके हैं, लेकिन न तो बिल्डर प्रबंधन और न ही प्राधिकरण ने अब तक कोई ठोस कदम उठाया है.
पार्किंग में छिपे रहते हैं कुत्त
निवासी आशीष कुमार ने बताया कि सोसायटी के बेसमेंट और पार्किंग एरिया में लावारिस कुत्तों का हर समय जमावड़ा लगा रहता है. ये कुत्ते गाड़ियों के नीचे बैठे रहते हैं और जैसे ही कोई वाहन खड़ा करने या निकालने जाता है तो अचानक हमला कर देते हैं. कई बार लोग घायल भी हो चुके हैं.
बच्चों का पार्क जाना मुश्किल
निवासी रमेश कुमार ने बताया कि पार्क में शाम के समय खेलने जाने वाले बच्चों को ये कुत्ते निशाना बना लेते हैं. अब बच्चों को बाहर भेजने में डर लगता है. कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. निवासियों का कहना है कि उन्होंने इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार बिल्डर प्रबंधन और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को शिकायत दी है। यहां तक कि प्रदर्शन भी किए, मगर अब तक किसी भी स्तर पर कोई ठोस समाधान नहीं निकला है.
सुबह-शाम टहलना बंद
लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के समय पार्क में टहलना या बच्चों का खेलना मुश्किल हो गया है. कई बार कुत्तों के झुंड एक साथ दौड़ पड़ते हैं, जिससे लोग घरों से बाहर निकलने से भी डरते हैं. निवासियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द लावारिस कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम भेजा जाए और सोसायटी में सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए जाएं.
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के 8 गांव में बनेंगे नए केंद्र, जानें क्या है पूरा प्लान ?
संबंधित खबरें
गूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
31 mins agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
52 mins agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 hr agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
1 hr ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
1 hr ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 hr agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
2 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
2 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 hrs agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines